रांची

झारखंड:​​​​​आमरण अनशन पर बैठे बसपा विधायक रिम्स में भर्ती,इन मांगों को लेकर किया भूखे पेट आंदोलन

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद नौजवान संघर्ष मोर्चा के विधायक भानू प्रताप शाही ने बताया कि अस्पताल में भी उनका आमरण अनशन जारी है और जबर्दस्ती उन्हें स्लाइन चढ़ाया जा रहा है...

2 min read
Jul 18, 2018
कुशवाहा शिवपूजन मेहता

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता पलामू जिले में बंद पड़े जपला सीमेंट फैक्ट्री को खुलवाने की मांग को लेकर कल से आमरण अनशन पर बैठे थे लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों के परामर्श के बाद आज उन्हें जबरन एंबुलेंस में बैठाकर रिम्स में भर्ती कराया गया है।


इन मांगों को लेकर किया अनशन

शिवपूजन मेहता 1992 से बंद पड़ी जलपा सीमेंट फैक्ट्री को खुलवाने की मांग को लेकर बुधवार से विधानसभा के बाहर आमरण अनशन पर बैठे थे। विधानसभा के मुख्य द्वार पर हाथों में तख्तियां लेकर बैठे कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से अपने वायदे को पूरा करने की मांग करते हुए जपला सीमेंट फैक्ट्री को पुनर्स्थापित करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से एससी/एसटी/ओबीसी की आरक्षण सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 73 प्रतिशत करने की मांग की है।

एंबुलेंस से कई बार कूदे विधायक

आमरण अनशन के दौरान चिकित्सकों की सलाह पर बुधवार को उन्हें जबरन एंबुलेंस पर बैठा कर अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि विधायक कुशवाहा षिवपूजन मेहता अस्पताल नहीं जाना चाहते थे, लेकिन विधानसभा में मौजूद मषाल और अन्य सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें बड़ी मुश्किल से एंबुलेंस में भर्ती कराया गया। हालांकि एंबुलेंस में चढ़ने के बाद भी कई बार विधायक ने कूदने की कोशिश की।

अनशन तुड़वाने के लिए इन्होंने लगाई सरकार से गुहार

दोपहर बार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद नौजवान संघर्ष मोर्चा के विधायक भानू प्रताप शाही ने बताया कि अस्पताल में भी उनका आमरण अनशन जारी है और जबर्दस्ती उन्हें स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि पहल कर अनशन को तुड़वाया जाए। गौरतलब है कि जपला सीमेंट फैक्ट्री विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के लिए राजनीतिक रूप से काफी अहम है और इस फैक्ट्री को खुलवाने के वायदे को लेकर ही वे इलाके में काफी चर्चित रहे है।

ये भी पढ़ें

मारपीट का शिकार हुए स्वामी अग्निवेश का दर्द छलक के आया सामने,बोले-साथी न होते तो…
Published on:
18 Jul 2018 06:20 pm
Also Read
View All