रांची

बगावत पर उतरे महागठबंधन के यह नेता, टिकट नहीं मिलने पर पार्टी बदलकर लडेंगे चुनाव

महागठबंधन (Jharkhand Mahagathbandhan) में सीटों का (Jharkhand Mukti Morcha) बंटवारा अभी बाकी है, इसी बीच टिकट ( Ex Pakur MLA Akil Akhtar) को लेकर नेताओं की चिंता भी बढ़ गई है...
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2019, 4:45 PM IST
बगावत पर उतरे महागठबंधन के यह नेता, टिकट नहीं मिलने पर लडेंगे अकेले चुनाव
बगावत पर उतरे महागठबंधन के यह नेता, टिकट नहीं मिलने पर लडेंगे अकेले चुनाव

(रांची): झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने पार्टी से बगावत का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि झामुमो से यदि उन्हें टिकट नहीं देती है, तो वे किसी अन्य पार्टी से टिकट लेकर हर हाल में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

झामुमो के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने बताया कि वर्ष 2009 में वे अपने समर्थकों के आग्रह पर सक्रिय राजनीति में आये और पाकुड़ से झामुमो टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि वे पाकुड़ को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाना चाहते थे, इस दिशा में कई काम किए गए, लेकिन 2014 में चुनाव हार जाने के कारण उनकी यह आकांक्षा पूरी नहीं हो सकी।

अकील अख्तर ने बताया कि अभी झामुमो और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि पाकुड़ विधानसभा सीट पर दोनों ही दलों द्वारा दावा किया जा रहा है, यदि गठबंधन हो जाता है और झामुमो यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने का निर्णय लेता है, तो वे अपने समर्थकों के साथ किसी अन्य दल के टिकट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेंगे, फिलहाल उन्हें झामुमो के फैसले का इंतजार है।

Updated on:
5 Nov 2019, 4:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का कोई हक नहीं’: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोलीं- अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालात

‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल