रांची

झारखंड के किसानों को जुलाई माह में इजरायल भ्रमण पर भेज रही हैं राज्य सरकार,यह है खास वजह

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों के भ्रमण से अधिक महत्वपूर्ण किसानों का भ्रमण है...
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 7:45 PM IST
cm raghuwar das
cm raghuwar das

रवि सिन्हा की रिपोर्ट...

(रांची): झारखंड के किसानों को खेती के लिए विश्वस्तरीय एक्सपोजर मिले इसलिए उन्हें 23 जुलाई से 28 जुलाई 2018 तक इजराइल भ्रमण पर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस संबंध में कृषि विभाग को निर्देश दिया था कि वे राज्य के प्रत्येक जिले से एक एक किसान का चयन करें।


इसलिए किसानों को भेजा जा रहा इजरायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि इजरायल आज कम से कम जल संसाधन का उपयोग कर बेहतर कृषि उत्पादन देने के लिए विश्व विख्यात है। यह तकनीक झारखंड में किस प्रकार कारगर हो तथा किसानों का दृष्टि बोध कैसे विस्तृत हो सके यही उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों के भ्रमण से अधिक महत्वपूर्ण किसानों का भ्रमण है; किसान लंबी अवधि में अपने अनुभवों से जो सीखते हैं उन्हें ही व्यवहार में लाते हैं इसलिए किसानों को ही भ्रमण पर भेजे जाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसान जब लौटकर आएंगे तो यह हमारे मास्टर ट्रेनर व अनुभवी होंगे जो अपने जिले के अन्य किसानों को भी अपने अनुभव के बारे में बताएंगे ।


इजरायल दौरे के दौरान इन मुद्यों पर होगी चर्चा

इस संबंध में कृषि सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि इजराइल दूतावास के द्वारा 20 से 25 किसानों का दल तैयार करने का अनुरोध किया गया था इस को ध्यान में रखते हुए एक एक किसान प्रत्येक जिले से लिए गए हैं इन किसानों का चयन जिले के उपायुक्तों ने किया है। पूजा सिंघल ने बताया कि इस यात्रा कार्यक्रम में कृषि मंत्री तथा कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दल के साथ होगा जो इजरायल की सरकार के साथ बेहतर प्रशिक्षण एवं भविष्य के एक्सपोजर विजिट को लेकर उच्च स्तरीय वार्ता करेगा वार्ता में इजरायल द्वारा झारखंड में किए जा रहे निवेश और अन्य तकनीकी मदद पर भी चर्चा होगी। वित्त तथा विदेश मंत्रालय से इस बाबत क्लीयरेंस लिए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Published on: