रांची

हॉकी खिलाड़ी थीं दोनों सहेलियां फिर एक साथ मौत क्यों?

Sucide: झारखंड के सिमडेगा में दो महिला हॉकी खिलाडिय़ों की हत्या हुई या उन्होंने आत्महत्या कर ली, किसी को कुछ पता नहीं। दोनों के शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटके मिले और चेहरे कपड़े से ढके थे। युवतियां आपस में सहेलियां थीं।
less than 1 minute read
Aug 11, 2019
Hockey players were both friends then why did they die together?
हॉकी खिलाड़ी थीं दोनों सहेलियां फिर एक साथ मौत क्यों?

रांची : झारखंड के सिमडेगा में दो महिला हॉकी खिलाडिय़ों की हत्या हुई या उन्होंने आत्महत्या कर ली, किसी को कुछ पता नहीं। दोनों के शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटके मिले और चेहरे कपड़े से ढके थे। युवतियां आपस में सहेलियां थीं। दोनों की पहचान सुनन्दनी व मेघा के रूप में हुई है। लोगों ने दोनों सहेलियो को एक दिन पूर्व शाम को बिरहु में घूमते देखा था और रविवार सुबह पेड़ से लटकी मिलीं। पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है मगर लोगों को किसी अनहोनी की आशंका है।

दोनों दोस्त थीं फिर मौत क्यों?

दोनों के एक साथ सुसाइट करने की वजह क्या हो सकती है, पुलिस पड़ताल में जुटी है। घटना स्थल से किसी प्रकार की चि_ी नहीं मिली है। पुलिस स्कूल, परिजनों व अन्य दोस्तों से जानकारी जुटा रही है। बिरमित्रापुर संत मेरी स्कूल में मेघा नौवीं कक्षा में पढ़ती थी और सिमडेगा की छात्रा सुनन्दनी से उसकी मित्रता थी। मेघा की मां ने बताया कि मेघा अपनी दोस्त को राउलकेला स्टील के बोर्डिंग सेंटर में हॉकी खेलने ले जाती थी। शनिवार सुबह नौ बजे मेघा की मां ने उसे संत मेरी स्कूल के लिए ऑटो में बैठाया था, लेकिन वो स्कूल नहीं गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार को दोनों स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकाली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।

Published on:
11 Aug 2019 07:53 pm