30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand H1N1 Alert: स्वाइन फ्लू को लेकर हाई अलर्ट पर झारखंड, सदर अस्पतालों में 10 बेड रिजर्व

Irfan Ansari on H1N1: झारखंड में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। सभी सदर अस्पतालों में 10 अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं। पढ़े पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Google source verification
Jharkhand Alert on Swine Flu

झारखण्ड स्वास्थ्य मंत्री, इरफान अंसारी (फाइल फोटो - IANS)

Swine Flu: झारखंड में संभावित H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में निगरानी, जांच और अस्पतालों की तैयारियों को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर समय पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार, मेडिकल कॉलेजों के प्रमुख और सभी जिलों के सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने सभी जिलों में संदिग्ध मामलों पर कड़ी नजर रखने और उनकी तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अंसारी ने कहा कि H1N1 एक श्वसन संबंधी वायरल संक्रमण है। समय पर इसकी पहचान और उचित इलाज मिलने पर ज्यादातर मरीज ठीक हो जाते हैं। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें सतर्क रहना चाहिए।

अस्पतालों में बढ़ाई गई तैयारी

स्वास्थ्य विभाग ने संभावित स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और सभी जिलों के सदर अस्पतालों में 10 अतिरिक्त बेड आरक्षित रखने का फैसला किया है। रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में भी अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी।

अस्पतालों को पर्याप्त मेडिकल ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयां और जांच सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ICU और HDU को भी तैयार रखने तथा प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

फ्लू जैसे लक्षणों और सांस से जुड़े मरीजों पर नजर

स्वास्थ्य विभाग को फ्लू जैसे लक्षणों और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारियों वाले मरीजों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत देने को कहा गया है, ताकि संक्रमण की जल्दी पहचान हो सके और मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

इसके अलावा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे प्रमुख परिवहन केंद्रों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण वाले लोगों की चिकित्सकीय जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनकी जांच और तत्काल इलाज की व्यवस्था भी की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और लक्षण सामने आने पर बिना देरी किए चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग