30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या CJP में होगी विजेता दहिया की वापसी? अभिजीत दीपके ने दिया बड़ा बयान

CJP Vijeta Dahiya Return: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विजेता दहिया की पार्टी में संभावित वापसी पर विचार करने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने प्रदर्शन के दौरान दहिया की मौजूदगी और गतिविधियों के समय को अनुचित और कुछ हद तक असंवेदनशील बताया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 30, 2026

CJP Vijeta Dahiya return

क्या सीजेपी में विजेता दहिया की दोबारा होगी वापसी (Photo-IANS)

Vijeta Dahiya Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने विजेता दहिया की वापसी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दहिया की दोबारा सीजेपी में वापसी पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने उस घटना को लेकर दहिया के खिलाफ की गई कार्रवाई को भी सही बताया। दीपके ने कहा कि उस समय उनकी मौजूदगी और गतिविधि का समय गलत था और घटना कुछ हद तक असंवेदनशील थी।

दरअसल, सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विजेता दहिया को एक फास्ट-फूड आउटलेट में देखा गया।

‘वापसी पर विचार करेंगे’

बीबीसी न्यूज हिंदी को अभिजीत दीपके ने एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने विजेता दहिया को अच्छा इंसान बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिस समय यह घटना हुई, वह उचित नहीं था।

दीपके ने कहा कि हम इस बारे में सोचेंगे, लेकिन उस दिन जो हुआ, वह थोड़ा असंवेदनशील था। वह वाकई एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन समय सही नहीं था और ऐसा नहीं होना चाहिए था।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विजेता दहिया को एक फास्ट-फूड आउटलेट में देखा गया। इसके बाद सवाल उठने लगे कि जब प्रदर्शनकारी पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे थे, तब वह प्रदर्शन स्थल पर क्यों नहीं थे।

इसके बाद CJP ने एक बयान जारी कर कहा था कि ये वीडियो उस समय सामने आए, जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बर कार्रवाई का सामना कर रही थी। पार्टी ने कहा था कि दहिया की गतिविधियां आंदोलन के मूल्यों के अनुरूप नहीं थीं। इसके बाद पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया। 

दहिया ने खुद को बताया था ‘बलि का बकरा’

पार्टी से हटाए जाने के बाद विजेता दहिया ने खुद को बलि का बकरा  बनाए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि प्रवक्ता पद से हटाए जाने की खबर सुनकर उनका दिल टूट गया। 

विजेता दहिया ने कहा था कि कार्रवाई से पहले वह लगातार दो रात प्रदर्शन स्थल पर रहे थे। उनका कहना था कि पुलिस की संभावित कार्रवाई को देखते हुए वह वहां मौजूद थे।

एक वीडियो जारी करते हुए दहिया ने दावा किया था कि वह CJP के खिलाफ चलाए जा रहे कथित दुष्प्रचार का सक्रिय रूप से जवाब दे रहे थे और अभिजीत दीपके का बचाव कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि इसी दौरान उन्हें फोन कर बताया गया कि उनकी ही टीम के लोगों ने उन्हें बलि का बकरा बना दिया है।

‘दो रात से सोया नहीं था’

दहिया ने इससे पहले भी सफाई देते हुए कहा था कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के त्याग को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि वह दो रात से सोए नहीं थे और प्रदर्शन में शामिल कई अन्य लोग भी लगातार वहां मौजूद थे। उनके मुताबिक, मार्च से निकलने के बाद वह घर नहाने के लिए गए थे और बाद में खाना लेने के लिए रास्ते में रुके थे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग