रांची

झारखंड NDA में बिखराव के बाद BJP की पार लगाएंगे PM, पार्टी बना रही बड़ी योजना

Jharkhand Election: एनडीए (Jharkhand NDA) में बिखराव (Jharkhand BJP) को देखते हुए बीजेपी ने नई रणनीति पर काम करना (PM Narendra Modi) शुरू कर दिया है...
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 5:53 PM IST
झारखंड NDA में बिखराव के बाद BJP की पार लगाएंगे PM, पार्टी बना रही बड़ी योजना
झारखंड NDA में बिखराव के बाद BJP की पार लगाएंगे PM, पार्टी बना रही बड़ी योजना

(रांची): झारखंड में एनडीए के सभी सहयोगी दल एकला चालो की नीति पर आगे बढ़ रहे हैं। लोजपा 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। आजसू ने चार सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों के सामने अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए है। वहीं जदयू ने भी कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए है। एनडीए में बिखराव को देखते हुए बीजेपी ने नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।


अलग राह पर चल रहे सहयोगी दल

भाजपा भी अपने बलबुते चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है। पार्टी स्टार प्रचारकों के दम पर मतदाताओं को रिझाने का प्लान बना रही है। स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ऊपर हैं। पार्टी की प्रदेश ईकाई प्रत्येक चरण के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो सभाएं आयोजित करने की कवायद में जुट गई।

यह भी पढ़ें:इन 4 सीटों पर AJSU और BJP के बीच टकराव तय

प्रदेश बीजेपी की ओर से हर चरण के चुनाव में पीएम की दो सभाएं आयोजित करने का प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। प्रदेश भाजपा के रणनीतिकारों ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कम से कम दस विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा आयोजित करने की तैयारी की है। हालांकि अभी प्रदेश भाजपा की ओर से यह प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है और केंद्रीय नेतृत्व तथा पीएमओ से सहमति मिलने के बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्रियों का चुनावी कार्यक्रम तय किया जा रहा है। 13 नंवबर को पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का काम खत्म हो जाने के बाद चुनाव प्रचार तेज होने की संभावना है। वहीं चुनाव प्रचार का सारा दारोमदार मुख्यमंत्री रघुवर दास पर ही होगा।

Updated on:
12 Nov 2019, 5:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का कोई हक नहीं’: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोलीं- अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालात

‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल