रांची

बिखर रहा BJP का कुनबा, चुनाव से पहले बड़ी संख्या में दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Jharkhand News: यूं बड़ी संख्या में दिग्गज नेताओं का पार्टी से किनारा करना आगामी (Jharkhand Assembly Election) विधानसभा चुनाव में बीजेपी (Jharkhand BJP) की परेशानी बढ़ा सकता है...  
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2019, 7:09 PM IST
बिखर रहा BJP का कुनबा,  चुनाव से पहले बड़ी संख्या में दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी
बिखर रहा BJP का कुनबा, चुनाव से पहले बड़ी संख्या में दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी

(रांची,रवि सिन्हा): झारखंड विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में उथल-पुथल मच गया है। हालांकि चुनाव की तिथि की घोषणा होने पहले विभिन्न दलों के छह विधायकों ने भाजपा का दामन थामा था, लेकिन टिकट के बंटवारे के बाद पार्टी के अंदर बगावत का सिलसिला लगातार जारी है।

भाजपा को सबसे बड़ा झटका जमशेदपुर पश्चिमी सीट के विधायक और खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय के इस्तीफे से लगा है। सरयू राय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी सीट से भी चुनाव लड़ने की घोषणा की और सोमवार को नामांकन के पहले वे मंत्री पद से भी त्यागपत्र दे देंगे।


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बोरियो के विधायक ताला मरांडी ने भी टिकट नहीं मिलने से त्यागपत्र दे दिया है। भाजपा ने इस बार ताला मरांडी की जगह बोरियो से सूर्या हांसदा को उम्मीदवार बनाया है। जबकि सिंदरी विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद फूलचंद मंडल भी भाजपा से त्यागपत्र देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। छत्तरपुर से भी भाजपा ने विधायक राधाकृष्ण किशोर का टिकट काट कर पूर्व सांसद मनोज कुमार की पत्नी पुष्पा देवी को उम्मीदवार बनाया, जिससे राधाकृष्ण किशोर ने बगावत कर आजसू पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर गए है।


एक मंत्री और तीन भाजपा विधायकों के अलावा पांच पूर्व विधायकों ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इनमें मझगांव के पूर्व विधायक बड़कुंवर गगराई, बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित कुमार, बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, पाकुड़ के जिलाध्यक्ष और महेशपुर के पूर्व विधायक देवीधन टुडू और जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया शामिल है। इसके अलावा भी पार्टी के कई कद्दावर नेता और पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ दी है और दूसरे दल के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। इससे पहले जब चुनाव की घोषणा नहीं हुई थी, तो झाविमो के विधायक प्रकाश राम, नौजवान संघर्ष मोर्चा के भानू प्रताप शाही, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुणाल षाड़ंगी और जेपी पटेल तथा कांग्रेस के मनोज यादव तथा सुखदेव भगत ने भाजपा का दामन थामा था। इन सभी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

Published on:
Also Read
View All
‘फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का कोई हक नहीं’: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोलीं- अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालात

‘तीन साल से राहुल-प्रियंका अकेले लड़ रहे थे, अब Gen-Z बचाएंगे लोकतंत्र’, CJP प्रोटेस्ट पर बोले पप्पू यादव

JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

हेमंत सोरेन पर आरोप तय होने के बाद BJP ने मांगा इस्तीफा, गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ की जताई आशंका

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पेशल PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, 30 नवंबर से ट्रायल