31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूं भारत में लाया जा रहा है करोड़ों का अवैध सोना, म्यांमार से जुड़े है तस्करी के तार

Gold Smuggling In India: असम में पिछले चौबीस घंटे में भारी मात्रा में सोना बरामद (Gold Smuggling) किया गया है इसकी कीमत करोड़ों में है, साथ ही खुलासा हुआ है कि...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 14 Nov 2019, 7:35 PM IST

यूं भारत में लाया जा रहा है कारोड़ों का अवैध सोना, म्यांमार से जुड़े है तस्करी के तार

यूं भारत में लाया जा रहा है कारोड़ों का अवैध सोना, म्यांमार से जुड़े है तस्करी के तार

(गुवाहाटी,राजीव कुमार): असम में पिछले 24 घंटों में अलग—अलग जगहों से कुल 45 किलो सोना बरामद करने के साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे बड़ा खुलासा हुआ है कि गुवाहाटी सोने की तस्करी का एक बड़ा प्वाइंट बन गया है। म्यांमार से तस्करी कर लाए जा रहे सोने को मणिपुर होते हुए असम के रास्ते देश के अन्य जगहों पर ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: चार्जिंग के समय मोबाइल का उपयोग है कितना जानलेवा, पढ़ें यह ख़बर

यहां से बरामद किया सोना...

खुफिया राजस्व निदेशालय ने गुप्त सूचना के आधार पर असम के कार्बी आंग्लांग से 18.5 किग्रा ,बोरझार हवाई अड्डे से 700 ग्राम और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से 25.7 किग्रा सोना जब्त किया। तस्करी के सबसे बड़े कॉरिडोर के रुप में कार्बी आंग्लांग जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: प्रदूषित होने की जगह मदहोश होगी हवा!...यहां जलाया गया करोड़ों का गांजा

खुफिया राजस्व निदेशालय ने कार्बी आंग्लांग से 18.5 किग्रा सोना जब्त करने के साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांजा पुलिस के साथ अभियान चलाकर निदेशालय के अधिकारियों ने एक ईको वाहन(एएस 01-बीएस 3330) में गुप्त तरीके से ले जाए जा रहे सोने के बिस्कुटों को बरामद किया। इस कार के अंदर विशेष इंतजाम कर सोने के बिस्कुट ले जाए जा रहे थे। तस्कर मणिपुर की राजधानी इंफाल से गुवाहाटी आ रहे थे तभी रास्ते में पकड़े गए। इस सोने की कीमत लगभग छह करोड़ बताई जा रही है। गिरफ्तार लोगों में मणिपुर के थौबाल जिले का तारी मंसूर(20) और इबाल हुसैन(31) शामिल है।

यह भी पढ़ें:जब मालिक को बचाने के लिए 'कोबरा' से भिड़ गया 'लादेन', उसके बाद...

ब्रेक शू में छिपाकर लाए सोना...

वहीं इन दो गिरफ्तार लोगों के बयान के आधार पर निदेशालय के सिलीगुड़ी स्थित अधिकारियों ने अभियान चलाकर 25 किलोग्राम सोना जब्त किया जिसकी कीमत दस करोड़ बताई जा रही है। इस मामले में आमिर खान(21) और मोहम्मद फिरोज(24) को गिरफ्तार किया गया है। इनसे मिली जानकारी के अनुसार यह सोना मणिपुर के मोरे से सिलीगुड़ी लाया जा रहा था। मारुति वाहन के ब्रेक शू में सोना छिपाकर लाया गया था। वहीं गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै हवाईअड्डे पर अजमत अली नामक एक व्यक्ति को पकड़ा गया है जो अपने मलद्वार में 700 ग्राम सोना ले जा रहा था। इसकी कीमत 27 लाख बताई गई है। अली दिल्ली जा रहा था। यात्रियों की तलाशी के दौरान वह पकड़ में आया।

असम की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:असम: बड़े आतंकी संगठनों से जल्द शांति समझौता करेगा केंद्र, प्रमुख वार्ताकार ने कही यह बात