12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राहुल गांधी देश की हर लोकतांत्रिक संस्था को नष्ट करने पर आमादा हैं’, हिमंत बिस्वा सरमा ने साधा निशाना

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़े राहुल गांधी पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने निशाना साधा है।
2 min read
Google source verification
Himanta Biswa Sarma

हिमंत बिस्वा सरमा (Photo - Video Screenshot from @ANI)

कांग्रेस (Congress) समेत सभी विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। विपक्ष लगातार इस मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। आज इसी सिलसिले में इंडिया ब्लॉक ने अपने समर्थकों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया और ज्ञानेश के इस्तीफे की डिमांड की। राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) समेत कई बड़े नेता इस मार्च में शामिल हुए। ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग पर अड़े राहुल पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने निशाना साधा है।

''राहुल गांधी देश की हर लोकतांत्रिक संस्था को नष्ट करने पर आमादा हैं''

गुवाहाटी में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान सीएम हिमंत ने कहा, "आज राहुल गांधी हमारे देश की हर लोकतांत्रिक संस्था को नष्ट करने पर आमादा हैं। कांग्रेस पार्टी का नकारा जाना कोई नई बात नहीं है। 70 साल हो गए हैं और कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु में कभी सत्ता में नहीं आई। 50 साल हो गए हैं और कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता के करीब भी नहीं पहुंची है। सिक्किम में 42 साल और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के आखिरी बार सत्ता में रहने के बाद से 37 साल बीत चुके हैं। बिहार में लगभग 37 साल, त्रिपुरा में लगभग 33 साल, गुजरात में 31 साल, ओडिशा में 26 साल और नागालैंड में 23 साल हो चुके हैं। क्या उस पूरे समय के दौरान ज्ञानेश कुमार या पीएम नरेंद्र मोदी वहाँ मौजूद थे?"

राहुल को दिया चैलेंज

सीएम हिमंत ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान राहुल को चैलेंज भी दिया। उन्होंने कहा, "आज कांग्रेस के पास दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन करने के लिए भी पर्याप्त लोग नहीं हैं। उन्हें असम और देश के अन्य हिस्सों से लोगों को बुलाना पड़ा। अगर राहुल केरल में कांग्रेस सरकार से इस्तीफा दिलवा दें, तो मैं असम में बैलेट पेपर का इस्तेमाल करके चुनाव लड़ने को तैयार हूं। कांग्रेस अपने दो राज्यों में इस्तीफे दे और हम असम में बैलेट पेपर से नए चुनाव करवाएंगे! कह दीजिए और अपने दो राज्यों में इस्तीफे दीजिए और हम सभी सीटों के लिए बैलेट पेपर से चुनाव करवाएंगे। प्रस्ताव रखिए कि आप एक मिसाल कायम करना चाहते जिसमें सांसद पद से इस्तीफा देकर फिर एक आंदोलन शुरू करें।"