12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कॉकरोच का समर्थन करवा रही पार्टी’, शिवसेना UBT के प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा

Maharashtra politics: महाराष्ट्र में शिवसेना UBT के प्रवक्ता आनंद दुबे ने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है की पार्टी हिंदूत्व के कदमों पर नहीं चल रही है।
2 min read
Google source verification
Maharashtra politics News

शिवसेना UBT के पूर्व प्रवक्ता आनंद दुबे (फोटो-ANI)

Shiv Sena (UBT): महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि पिछले कुछ महीनों से वे इस पार्टी में अंदर ही अंदर घूटन महसूस कर रहे थे। उनका कहना है कि पार्टी के रूख के मुताबिक वे अपनी बात नहीं कह पा रहे थे। उन्होंने कहा कि शिवसेना UBT उनसे कॉकरोच, मक्खी और मच्छरों का समर्थन करने के लिए कह रही है, जो मैं नहीं कर सकता।

हिंदुत्व और आदर्शों से समझौते का आरोप

पार्टी के प्रमुख हिंदी भाषी चेहरे और राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने इस्तीफे के पीछे का मुख्य कारण बताते हुए कहा कि वे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे, वीर सावरकर, स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के आदर्शों पर चलने वाले कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी का मौजूदा रुख ऐसा हो गया है जहां हिंदुत्व और सनातन धर्म के पक्ष में खुलकर बोलना मुश्किल हो गया था। हमारी पार्टी हमें ऐसे लोगों का समर्थन करने को कह रही है, जिन्हें मैं स्वीकार नहीं कर सकता।

'कैप्टन स्मित मच्छार हैं मेरे हीरो'

पार्टी के रुख पर कड़ा प्रहार करते हुए दुबे ने कहा कि मेरे हीरो उमर खालिद, शरजील इमाम या ध्रुव राठी जैसे लोग नहीं हो सकते। मेरे हीरो तो कैप्टन स्मित मच्छार हैं, जिन्होंने देश के सामने अपने साहस का परिचय दिया। लेकिन पार्टी ने उनके समर्थन में एक ट्वीट तक नहीं किया।

वहीं, दूसरी तरफ पार्टी हमे कॉकरोच, मक्खी और मच्छरों का समर्थन करने के लिए कह रही है, जो मैं नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के इशारे पर राष्ट्रविरोधी या विभाजनकारी मानसिकता का समर्थन करने के बजाय अपनी नैतिकता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हैं।

'काफी समय से घूटन महसूस हो रही थी'

आगे उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते आ रहे थे। लेकिन अब बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन यह अचानक नहीं हुआ। मैं काफी समय से घुटन महसूस कर रहा हूं। दुबे ने कहा कि उनके लिए देश पहले है और इसी सिद्धांत पर वे आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग