12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर में LoC पर बारूदी सुरंग विस्फोट, लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कृष्णा घाटी सेक्टर के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में लश्कर कमांडर मोहम्मद फैजान समेत चार आतंकियों की मौत हो गई । मेंढर में सेना ने दो पुरानी सुरंगें भी नष्ट कीं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 12, 2026

Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी ढ़ेर(फोटो-IANS)

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर मोहम्मद फैजान समेत चार आतंकियों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना कृष्णा घाटी सेक्टर में नंगी टेकरी के पास हुई। अधिकारियों के मुताबिक, घुसपैठ रोधी सुरक्षा व्यवस्था के तहत बिछाई गई बारूदी सुरंगों में विस्फोट उस समय हुआ, जब आतंकियों का समूह नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहा था। इस विस्फोट में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए अन्य तीन आतंकियों की पहचान वकास, इश्तियाक और आसिम के रूप में हुई है।

विस्फोट के बाद LoC पर सुरक्षा अलर्ट

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब सोमवार को कृष्णा घाटी सेक्टर के सतवाल-नकी इलाके में जीरो लाइन के पास भी विस्फोट की सूचना मिली थी। अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर नियंत्रण रेखा के पास लोगों के एक समूह की आवाजाही के दौरान संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में विस्फोट हुआ था। शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं था कि समूह में घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकी शामिल थे या पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के जवान। विस्फोट में कितने लोग मारे गए या घायल हुए, इसकी जानकारी भी तत्काल उपलब्ध नहीं थी। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे सेक्टर में अलर्ट जारी किया और नियंत्रण रेखा पर निगरानी बढ़ा दी। सुरक्षा एजेंसियां घटनाक्रम का आकलन करने और घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश को रोकने में जुटी हैं।

मेंढर सेक्टर में दो बारूदी सुरंगें नष्ट

पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में सेना ने सोमवार को सीमा बाड़ के पास दो पुरानी बारूदी सुरंगों का भी पता लगाया। ये सुरंगें बसोनी इलाके में ट्रैक निर्माण के दौरान सुबह 8:25 बजे और दोपहर 12:10 बजे मिलीं। इसके बाद सेना के विशेषज्ञों ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए दोनों बारूदी सुरंगों को नष्ट कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में इस इलाके में करीब एक दर्जन बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय किया गया है। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोकने की व्यवस्था के तहत जगह-जगह बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। इन विस्फोटकों का मकसद सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को रोकने में मदद करना है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग