31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुश्किल में झारखंड BJP, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, मंत्री ने पकड़ी बगावत की राह

(Jharkhand BJP) भाजपा के दो (Jharkhand BJP MLA) विधायकों ने पार्टी की (Fulchand Mandal) प्राथमिक सदस्यता (Tala Marandi) से त्यागपत्र दिया, मंत्री सरयू राय ने दिखाए बगावती तेवर...    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 16 Nov 2019, 9:59 PM IST

मुश्किल में झारखंड BJP, दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी, मंत्री ने पकड़ी बगावत की राह

मुश्किल में झारखंड BJP, दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी, मंत्री ने पकड़ी बगावत की राह

(रांची): झारखंड में टिकट बंटवारे के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को जहां एक ओर सहयोगी दल आजसू पार्टी की ओर से तगड़ा झटका मिला है, वहीं पार्टी के अंदर भी सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। भाजपा के दो विधायकों फूलचंद मंडल और ताला मरांडी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

यह भी पढ़ें: पिता से इस बात को लेकर हुआ मामूली विवाद, बेटे ने उतारा मौत के घाट

बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के साथ ही मुख्यमंत्री रघुवर दास पर आरोप लगाया है कि जन भावना के अनुरूप सरकार की ओर से सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव लाया था, उसका उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए विरोध किया था, इसी कारण उन्हें पार्टी में किनारे करने की कोशिश हुई।

यह भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 2 दिग्गज नेता AJSU में शामिल

मंडल झामुमो में शामिल...

सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल ने भी मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि सदन के अंदर जब उन्होंने सरकार के कुछ कार्यां का विरोध किया, इसी कारण उनका टिकट काट दिया गया। फूलचंद मंडल ने भाजपा से किनारा करते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया।


इधर, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और मंत्री सरयू राय ने भी बगावत की राह पर चल पड़े है। 72 उम्मीदवारों की चार सूची जारी हो जाने के बावजूद जब उनका टिकट कंफर्म नहीं हुआ, तो शनिवार को उन्होंने यह घोषणा कर दी कि भाजपा नेतृत्व किसी को टिकट दे दें और अब उन्हें पार्टी की टिकट की जरूरत नहीं है। सरयू राय ने जमशेदपुर पश्चिमी के अलावा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट के लिए भी नामांकन पत्र खरीदा है। जमशेदपुर पूर्वी मुख्यमंत्री रघुवर दास का क्षेत्र है और इस बात की चर्चा जोरों पर सरयू राय यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल करेंगे। हालांकि सरयू राय ने कहा कि वे रविवार को जमशेदपुर में कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक के बाद फैसला लेंगे।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


यह भी पढ़ें:झारखंड NDA में बिखराव के बाद BJP की पार लगाएंगे PM, पार्टी बना रही बड़ी योजना

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड