रांची

तेज प्रताप-ऐश्वर्या के बीच तलाक की खबर से बढ़ी लालू की बेचैनी

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद सजा काट रहे है और विभिन्न बीमारियों की वजह से रिम्स में उनका इलाज चल रहा है...
less than 1 minute read
Nov 02, 2018
tej pratap aishwarya and lalu prasad
tej pratap aishwarya and lalu prasad

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच तलाक की खबरों से खासे बेचैन नजर हैं।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद सजा काट रहे है और विभिन्न बीमारियों की वजह से रिम्स में उनका इलाज चल रहा है। रिम्स में मीडिया के माध्यम से लालू प्रसाद को तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक की खबर मिली। इससे वह बैचेन हो उठे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज प्रताप अपने पिता से मिलने के लिए रांची आने वाले थे। वह रांची के लिए रवाना भी हो गए थे। पर रास्ते से ही वह वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप एक-दो दिनों में रांची में रिम्स में भर्ती पिता लालू प्रसाद से मुलाकात कर सकते है।


सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि तेज प्रताप यादव ने रांची आने से पहले कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज प्रताप यादव अपने पिता से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के साथ ही वह तलाक की बात बताने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद की खराब तबीयत को देखते हुए उन्हें परिवार के सदस्यों ने समझाया कि वे अपने पिता को इस वक्त परेशान नहीं करें, संभवतः इसी कारण वे वापस लौट गए। गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने पांच महीने पहले ही 12 मई 2018 को ऐश्वर्या से शादी की थी। ऐश्वर्या पूर्व मंत्री चंद्रिका यादव की बेटी हैं।

Published on:
02 Nov 2018 08:15 pm