रांची

राहुल गांधी लफ्फाजी के पाइरेटेड लैपटॉप -मुख्तार अब्बास नकवी

नकवी ने कहा कि विपक्ष को यह एहसास हो गया है कि भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है...
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2018, 5:02 PM IST
 मुख्तार अब्बास नकवी
मुख्तार अब्बास नकवी

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लफ्फाजी के पाइरेटेड लैपटॉप हैं। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2014 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर और 2019 का चुनाव उनके(नरेंद्र मोदी) काम पर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए जीतेगा।


जल्द फूटेगा महागठबंधन का गुब्बारा

नकवी ने कहा कि विपक्ष को यह एहसास हो गया है कि भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। जनता में पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ रही है। इसलिए हताशा और निराश विपक्ष एकजुटता का दिखावा कर रहा है। पर महागठबंधन के गुब्बारे में कोई दम नहीं है और चुनाव के पहले ही यह गुब्बारा फूट जाएगा।


दाम कम करने के प्रयास जारी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 4.5 वर्षों में भारत का स्वाभिमान, सम्मान बढ़ा है। भाजपा सरकार ने चालाकी से नहीं ईमानदारी से काम किया है। मोदी जी ने 11 प्रतिशत के महंगाई दर पर देश की बागडोर संभाली थी, जिसे कुशल प्रबंधन से आज 4 प्रतिशत पर स्थिर कर दिया गया है। आज खाद्यान्न एवं खाद्य तेल की कीमतें नियंत्रित है। आज खाद्यान्न, दाल, राशन, प्याज की किल्लत नहीं हो रही है। किसानों को यूरिया खाद और डीजल के लिए लाईन नहीं लगना पड़ रहा है। पेट्रोल पम्प ड्राई नहीं हो रहे हैं। पेट्रोल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार के कारण बढ़े हैं जिसे नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


देश ने जीता निवेशकों का भरोसा

नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को लाचार अर्थव्यवस्था को सबसे तेज गति से बढ़नेवाली अर्थव्यवस्था की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। आज दुनिया के निवेशक भारत में निवेश के लिए भरोसा से आगे बढ़ रहे हैं।


बूथ स्तर पर होगी तैयारी

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हम लगातार संगठनात्मक मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार शीघ्र बूथ स्तर तक की तैयारी को पूर्ण करना है।

Published on: