रांची

रांची में लांच हुई नई ऐप,अब रेलवे का जनरल,प्लेटफार्म व सीजनल टिकट मोबाइल पर

इस ऐप के उपयोग से यात्रियों को सुवधा मिलेगी...
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 3:35 PM IST
photos from ranchi
photos from ranchi

रवि सिन्हा की रिपोर्ट...


(रांची): रेलवे के जनरल टिकट, प्लेटफार्म टिकट और सीजनल टिकट के लिए अब लाइन में नहीं लगनी होगी। अपने मोबाइल फोन से ही लोग टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने एक मोबाइल एप तैयार किया है, जिसे आज रांची में लांच किया गया।

लंबी लाइन से राहत

रांची के मंडल रेल प्रबंधक,डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने बुधवार को एक सादे समारोह में मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इसके तहत अब रेलवे यात्री स्मार्ट मोबाइल फोन के माध्यम से से प्लेटफॉर्म टिकट, सीजनन टिकट और जनरल टिकट बुक कर सकेंगे। यात्रियों के लिए सुविधा ये कि अब उन्हें टिकट के लिए लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। ऐप से टिकट की बुकिंग रेलवे स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में की जा सकेगी। किसी भी टिकट की एडवांस बुकिंग नहीं होगी। टिकट बुक होने के बाद उसे कैंसिल भी नहीं किया जा सकेगा।


यूं करे डाउनलोड

इस मौके पर डीआरएम ने बताया कि यूटीएस ऐप को यूजर गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के बाद साइन अप करना होगा और खुद का नाम, मोबाइल नंबर, आई-डी कार्ड नंबर की जानकारी देनी होगी। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जेनरेट होगा जिसे भरने के बाद साइन-अप पूरा हो जाएगा। इसके बाद आपकी आईडी, पासवर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए आ जाएगा। इसका इस्तेमाल आप यूटीएस ऐप लॉग इन करने में कर सकेंगे।


यूं करेगी ऐप काम

रेलवे के नए ऐप की जानकारी IMAGE CREDIT: पत्रिका ब्यूरो

लॉग इन करने के बाद यूजर को कई ऑप्शन दिखेंगे जिनमें एक आर-वॉलेट होगा। इस पर क्लिक करने के बाद दो ऑप्शन दिखेंगे। पहला पेपरलेस टिकट और दूसरा प्रिंटेड टिकट होगा। अगर यूजर स्टेशन से 5 किमी दूरी पर हैं तो पेपरलेस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकता है। इसके जरिए टिकट बुक करने से टिकट सीधे मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी। दूसरे ऑप्शन यानी प्रिंट पेपर वाले का यूज यूजर रेलवे स्टेशन से दूर होने पर कर सकता है। इस ऑप्शन के जरिए टिकट बुक करने के बाद यूजर को प्रिंट लेना जरूरी होगा। आर-वॉलेट को यूजर पेटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग या क्रेडिट-डेबिट कार्ड के जरिए रिचार्ज कर सकता है।

Published on: