रतलाम

अच्‍छी हेल्‍थ के लिए ये हैं आम के 10 फायदे ,यहाँ पढे़ गुण और सेवन तरीका

आम न सिर्फ स्वाद के मामले में टेस्टी होता है, बल्कि शरीर को अनेक प्रकार से लाभ देता है।

3 min read
Feb 05, 2018
aam khane se labh

रतलाम। सर्दी अब विदा होने लगी है व एक माह बाद आम का मौसम शुरू हो जाएगा। गर्मी की शुरुआत होते ही बच्चों से लेकर बडे़ तक इंतजार करते है फलों के राजा आम का। ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसके अंदर के तत्व शरीर के लिए भी गुणकारी होते है। अगर दिन में सिर्फ एक आम खाया जाए तो शरीर को इससे लाभ होता है।

रतलाम के सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर के अनुसार आम अनेक तरह से लाभ देता है। ये पाचन को दुरस्त रखता है। इसके अलावा वजन कम करने में सबसे बड़ा मदद करने का काम करता है। इतना हीं नहीं आम आंख की रोशनी के लिए भी सबसे बेहतर फल माना गया है। डॉ. चंदेलकर पत्रिका के पाठकों के लिए बता रहे है, किस तरह से आम व्यक्ति के लिए लाभदायक होता है।

ये भी पढ़ें

शकर की मिठास बढ़ी, दालों ने भी दी राहत, किराना सामान में 25त्न तक कमी

अनेक प्रकार के विटामीन होते हैं

यदि आप रोजाना 1 आम खाते हैं, तो आप भरपूर मात्रा में विटामिन सी (प्रतिरक्षा बूस्टर), विटामिन ए (आंखों), विटामिन बी (हृदय रोगों की रोकथाम), फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इससे लाल रक्त कोशिकाएं भी तेजी से बनती हैं।

शरीर के पाचन को दुरुस्त रखे

आम में मौजूद फाइबर पेट के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह फल कब्ज और पेट के अल्सर से राहत प्रदान करने में भी सक्षम है। इससे भोजन को एनर्जी में बदलने को भी बढ़ावा मिलता है। इसलिए आम का सेवन बेहतर होता है।

मोटापा कम करने में मददगार

चूंकि आम फैट फ्री, कोलेस्ट्रॉल फ्री और स्लॉट फ्री होता है, इसलिए अगर आप रोजाना आम खाते हैं तो आपका वजन नहीं बढ़ता है। आम में मौजूद विटामिन सी और फाइबर के कारण आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसलिए आम को गुणकारी माना जाता है।

आंखों के लिए बेहतर

आम आंखों की रोशनी बढ़ाने में बेहतर आहार में से एक है। आम में उच्च मात्रा में मौजूद विटामिन शरीर की आंखों के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। हालांकि किसी भी बीमारी से ग्रस्त लोग इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।

कैंसर से लडऩे वाले गुण

डॉ. चंदेलकर के अनुसार प्रतिदिन सिर्फ एक आम के सेवन से कैंसर जैसे प्रोस्टेट कैंसर, स्तन कैंसर और ल्यूकीमिया के खिलाफ सुरक्षा प्रदान होती है। ऐसा आम में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के कारण होता है।

शुगर के मरीज बचके रहे

बिल्कुल एेसा भी नहीं है कि आम सभी को लाभ करता है। चिकित्सकों के अनुसार आम शरीर को नुकसान भी करता है। एेसा तब होता है जब कोई शुगर का मरीज इसका अधिक सेवन करता है। इसके अलावा अगर खराब आम का सेवन किया जाए तो पेट खराब भी होता है।

ये भी पढ़ें

आम व करी पत्ते देते हैं डायबिटीज में राहत
Published on:
05 Feb 2018 12:49 pm
Also Read
View All