16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजीवनी क्लीनिक सुचारू करें, अस्पताल में पड़ा कबाड़ा हटाए

रतलाम. गुरुवार को जिला अस्पताल के सभाकक्ष में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर मिशा सिंह ने की। बैठक में सीएमएचओ को संजीवनी क्लीनिक का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर सिंह ने अस्पताल में पानी और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के संबंध […]

less than 1 minute read
Google source verification
District Hospital ratlam news

रोगी कल्याण समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर मिशा सिंह ने अस्पताल में पानी-बिजली व्यवस्था सुधार पर की चर्चा

रतलाम. गुरुवार को जिला अस्पताल के सभाकक्ष में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर मिशा सिंह ने की। बैठक में सीएमएचओ को संजीवनी क्लीनिक का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर सिंह ने अस्पताल में पानी और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के संबंध में समिति सदस्यों से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए।

कलेक्टर मिशा सिंह ने एमपीईबी के अधिकारियों को जिला चिकित्सालय का विद्युत ऑडिट कर वर्तमान लोड की जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिविल सर्जन को लोड के अनुसार विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के लिए यूपीएस/जनरेटर की व्यवस्था करने हेतु समिति के निर्णय अनुसार कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया। जनरेटर के संचालन के लिए डीजल के प्रस्ताव को समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी दिए निर्देश
बैठक के बाद, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने जिला अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी के समीप पड़े कबाड़ा मचुरी फ्रीजर को हटाने के निर्देश दिए। सीईओ जैन ने निर्माणाधीन अस्पताल बिल्डिंग के इंजीनियर से प्रगति की जानकारी ली और कैंटीन व्यवस्था के साथ-साथ बावड़ी का भी मुआयना किया। उन्होंने नगर निगम से जल विभाग के कर्मचारी बुलवाकर अस्पताल में पानी की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की।

ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. एमएस सागर, जो समिति के संयोजक भी हैं, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता शर्मा, वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. बीएल तापडिया, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनिवास बुधौलिया, रोगी कल्याण समिति सदस्य मनोहर पोरवाल, उप संचालक जनसंपर्क अनुराधा गहरवाल, हेमंत राहोरी, उप संचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्मा, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. राजेश मण्डलोई, आरएमओ डॉ. अभिषेक अरोरा, डॉ. आरसी डामोर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।