13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरनाथ यात्रा जा रहे है तो जरुर पढ़े यह खबर, यह तैयारी आएगी काम

रतलाम. बाबा अमरनाथ की यात्रा इस साल 57 दिन की होकर 3 जुलाई से शुरू हो रही हैं, इसका समापन 28 अगस्त होगा। यात्रा पर जाने के लिए शहर के अधिकृत जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए यात्रियों की लाइन लग रही हैं। रजिस्ट्रेशन 15 अप्रेल से शुरू होंगे। अब तक जिला अस्पताल से […]

2 min read
Google source verification
Patrika Latest News Baba Amarnath Yatra news

बाबा अमरनाथ यात्रा: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए लगी यात्रियों की कतार, अब तक जिले के ताल, आलोट आदि के साथ अन्य जिलों से भी पहुंचे यात्री जांच कराने

रतलाम. बाबा अमरनाथ की यात्रा इस साल 57 दिन की होकर 3 जुलाई से शुरू हो रही हैं, इसका समापन 28 अगस्त होगा। यात्रा पर जाने के लिए शहर के अधिकृत जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए यात्रियों की लाइन लग रही हैं। रजिस्ट्रेशन 15 अप्रेल से शुरू होंगे।

अब तक जिला अस्पताल से 108 यात्रियों को जांच के बाद प्रमाण पत्र मिल चुका हैं। चिकित्सक यात्रियों को यात्रा से पूर्व कम से कम 5 किमी पैदल चलने का अभ्यास करने की सलाह भी दे रहेे हैं।

इस उम्र के यात्रियों को रहेगी पात्रता
इस बाबा बर्फानी की यात्रा पर जाने के लिए 13 साल से अधिक और 70 वर्ष से कम उम्र के ही यात्री पात्र रहेंगे। इन्हे भी सीबीसी, ईसीजी, फेफड़ों की क्षमता एक्सरे, ब्लडप्रेशर आदि जांच कराना अनिवार्य है, क्योंकि प्रमाणपत्र यह 13, 500 फीट से अधिक की ऊंचाई पर जाने के लिए मेडिकल फिटनेस की पुष्टि करेगा। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में दो डॉक्टर अधिकृत किए गए हैं। चिकित्सा प्रमाण पत्र के बिना पंजीकरण नहीं होगा।

अस्पताल में इन दस्तावेजों को लेकर पहुंचें
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन के पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य हैं। इसके लिए जिला अस्पताल में दो चिकित्सकों को अधिकृत कर रखे हैं। यहां सीबीसी कम्प्लीट ब्लड काउंट, ब्लड प्रेशर, ईसीडी, एसपीओ2 और चेस्ट एक्सरे जैसी जांच जरूरी हैं। इसके लिए आवेदक आधार कार्ड, छह पासपोर्ट साइज के फोटो और निर्धारित फॉर्मेट में फॉर्म 7, 11 की आवश्यकता है।

करेंगे बाबा अमरनाथ के दर्शन
जिला अस्पताल में आलोट से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए आए राहुल पोरवाल ने बताया कि बाबा अमरनाथ की यह दूसरी बार यात्रा होगी। पहले भी बाबा के दर्शन अच्छे से हुए। इस बार 11 साथियों के साथ जा रहे हैं। नियमानुसार स्वास्थ्य परीक्षण करवा रहे हैं। 15 से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। इस बार यात्रा 2 जुलाई से शुरू होकर 57 दिन तक चलेगी जो सबसे अधिक दिन की रहेगी।

अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सीएचसी निर्धारित प्रारूप में।
आधार कार्ड मूल और फोटो कॉपी ।
पासपोर्ट साइज फोटो हाल ही की 6 तस्वीरें ।
पंजीकरण फॉर्म जो बैंक से मिलेगा।
उम्र 13 से 70 के मध्य होनी चाहिए।
एसएएसबी की वेबसाइड पर अधिकृत सरकारी डॉक्टरों से ही जांच कराए।