- शहर में सबसे अधिक वोट से जीते थे चुनाव- प्रहलाद पटेल होंगे भाजपा की तरफ से महापौर प्रत्याशी- अपनी होटल में भाजपा के आयोजन करना बना टिकट के लिए आसान राह
रतलाम. रतलाम शहर से भाजपा की तरफ से पूर्व पार्षद व पार्टी के ओबीसी मोर्चा में जिला महामंत्री प्रहलाद पटेल महापौर पद के प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने कई चरण की बैठक के बाद पटेल के नाम को मंजूरी दे दी है। 2014 में महापौर प्रत्याशी पटेल शहर में सबसे अधिक वोट से जीते थे। पटले ने 2014 का पार्षद चुनाव शहर में सबसे अधिक वोट से जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। तब अपने करीबी प्रत्याशी कांग्रेस के चंद्रमोहन मेहता को 1900 से अधिक वोट से हराया था। पटेल के लिए टिकट की राह आसान शहर विधायक चेतन्य काश्यप से करीबी संबंध तो रहा ही, इसके साथ - साथ उनकी होटल व मांगलिक भवन में भाजपा के आयोजन करवाना रहा। इन आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े नेता शामिल हो चुके है। पटेल तीन पीढ़ी से आरएसएस से जुड़े हुए है। महापौर प्रत्याशी पटेल का मुख्य व्यवसाय कृषि व होटल का है। 16 मार्च 1976 को जन्मे पटेल 1995 में संघ के पूर्व स्वयं सेवक होने के बाद भाजपा से जुड़े। अब भी पटेल आरएसएस के आयोजन में सक्रियता से भाग लेते है।
वार्ड के लिए लडऩे वाले पार्षद रहे
शहर के अलकापुरी क्षेत्र से 2014 में पहली बार भाजपा के पार्षद के रुप में चुनाव लड़े पटेल की छवि लडऩे वाले नेता की है। अपने वार्ड में महापौर प्रत्याशी पटेल ने कई काम किए जिसे अब तक लोग याद रखते है।
यह है पटेल का उजला पक्ष
महापौर प्रत्याशी पटेल की छवि शहर में ईमानदार, जुझारू कार्यकर्ता की है। संगठन व सत्ता में भागीदार रहे महापौर प्रत्याशी पटेल पतंजलि युवा भारत प्रदेश, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रदेश सरंक्षक है। इसके अलावा बरबड़ हनुमान मंदिर के ट्रस्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में सबसे बड़ा काम इनके वार्ड में ही हुआ था। शहर में सबसे अधिक 40 शौचालय व सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया है। शहर विधायक चेतन्य काश्यप सहित संगठन के नेताओं के करीबी है।
पहली प्राथमिकता शहर नई पहचान दिलाना
पत्रिका से महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने कहा शहर की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेव, सोना, साड़ी से लेकर खिलाडिय़ों व फिल्म के क्षेत्र में काम करने वालों की वजह से है। अब सभी को साथ लेकर प्राथमिकता तय की है कि शहर को नई पहचान दिलाएंगे। इसमे शहर विधायक चेतन्य काश्यप, सांसद गुमान सिंह डामोर, हमारे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की योजनाओं को आगे बढ़ाकर समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाया जाएगा। शहर का सर्वांगिण विकास किया जाएगा।