
फोटो-आरटी-0102-टूटकर नाला क्षतिग्रस्त हो चुका
सैलाना. नगर परिषद सैलाना द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना (तृतीय चरण) के तहत वर्ष 2022-23 में लगभग 40 लाख 46 हजार 28 रुपए की लागत से निर्मित आरसीसी नाला टूट गया है। नाले के टूटने से इसके उपर से आने-जाने वालों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
निर्माण के कुछ ही समय बाद नाले की दीवारें और स्लैब क्षतिग्रस्त होकर टूटने लगे। वर्तमान में नाले का बड़ा हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिससे आमजन की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद मुकेश पटेल ने 5 सितंबर 2023 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना को इस संबंध में शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम कार्यालय से 11 सितंबर 2023 को जांच दल गठित कर जांच के निर्देश भी जारी किए गए थे।
अब तक कार्रवाई नहीं
अब तक न तो दोषियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई हुई है और न ही क्षतिग्रस्त नाले का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया गया है। पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच की जाए जो निर्माण में हुई अनियमितताओं की पोल सामने आ जाएगी। नाला उपयोग करने वालों की मांग है क्षतिग्रस्त नाले का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए तथा यदि शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो दोषियों से उसकी वसूली भी की जाए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लाखों रुपए की लागत से बने विकास कार्य यदि कुछ ही समय में धराशायी होने लगें, तो यह निर्माण एजेंसी और गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
फोटो-आरटी-0103-कमलेश्वर डोडियार, विधायक, सैलाना
कलेक्टर से निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने और दोषी अधिकारियों, अभियंताओं व संबंधित निर्माण ऐजेंसी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। अफसोस इस बात का, तीन साल पूर्व जनप्रतिनिधि के द्वारा की शिकायत की जांच रिपोर्ट को ही दबा दिया गया।
-कमलेश्वर डोडियार, विधायक, सैलाना