1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविदास जयंती: प्रीतम नगर में समरसता का संकल्प

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0104


प्रीतम नगर। नगर में गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। भाजपा धराड़ मंडल ने प्रीतम नगर स्टेशन रोड स्थित रविदास मंदिर में समरसता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का संयोजन बद्रीलाल डोडियार ने किया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि व महामंत्री शांतिलाल सिसोदिया, नरेंद्र मोदी विचार मंच मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, ग्राम पंचायत पंच सुरेश चौहान, विजय अग्रवाल, विक्रम चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु रविदास के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास की आरती की तथा उनके बताए समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास का जीवन समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने तथा भेदभाव मुक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।