28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में सांदीपनि विद्यालय की स्वच्छता रैली

रतलाम

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2809


आलोट. नगर के प्रसिद्ध शासकीय सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली में विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न स्लोगन, पोस्टर और जागरूक संदेशों के माध्यम से नगर की जनता को पर्यावरण, स्वच्छता तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। उनका उद्देश्य स्वच्छ और हरित परिवेश के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर फिरोज खान ने बच्चों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलवाया। रैली में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय पूजा अग्रावत द्वारा किया गया।