28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदिवासी विकास परिषद में नई नियुक्तियां

रतलाम

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2806

सैलाना. मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंगार की सहमति और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत की अनुशंसा पर परिषद के जिलाध्यक्ष काशीराम भूरिया ने सोमवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है।

घोषित नियुक्तियों के अनुसार प्रभु भामर को सैलाना, बहादुर मईड़ा को सरवन, अनिल गरवाल को रावटी तथा मोहन भगोरा को बाजना का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार वजेसिंह खराड़ी और नारायण सिंह भगोरा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में मानसिंह गामड़ (सैलाना), हरीशचन्द्र खोड़ियार (सरवन), सुनील परमार (रावटी) तथा शम्भूलाल भगोरा (बाजना) को ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने तथा आदिवासी समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।