28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्या महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस, वीरों को नमन

रतलाम

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2808


रतलाम. शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग तथा सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध पर आधारित एक डॉक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई, जिसके माध्यम से भारतीय सेना के वीरों की शहादत और अदम्य साहस की प्रेरक कहानी बताई गई। इसी क्रम में सांस्कृतिक व साहित्यिक समिति ने कविता वाचन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। महाविद्यालय की छात्राओं डाली चौहान, गरिमा शर्मा, रोशनी मईड़ा, सोनू भाटी, अलीफा बी, प्रिया और सलोनी पाटीदार ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मानिक डागे ने अपने संबोधन में छात्राओं को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने तथा अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति सदैव संकल्पित रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. बी वर्षा, डॉ स्नेहा पंडित एवं डॉ मीना सिसोदिया उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आशा राजपुरोहित ने किया तथा आभार डॉ. अमृत लाल परमार ने व्यक्त किया।