रतलाम

चेस में दिखाया दम

अंतरराष्ट्रीय मास्टर राहुल संगमा ने कांतिलाल दवे को हराकर जीती बाजी
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2017, 6:31 PM IST
Patrika

रतलाम। शहर में आयोजित हो रही पहली नमकीन सिटी ऑल इंडिया फिडे रेटिंग चेस स्पर्धा में आठवें चक्र के मुकाबले बहुत ही रोमांचक रहे। स्पर्धा में खिलाड़ी जमकर शह और मात का खेल दिखाकर सामने वाले को पछाडऩे की भरसक कोशिश कर रहे हैं। रविवार को हुए मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय मास्टर आर बालासुब्रमण्यम को सुखपालसिंह कलसी ने चार घंटे के कड़े मुकाबले के बाद ड्रा पर रोक दिया। दूसरा मुकाबला भी ड्रा रहा जो शेरसिंह और मुकेश मंडलोई के बीच खेला गया। स्पर्धा के आयोजक शरद फाटक और मनीष जोशी ने बताया आठवें दौर के मुकाबलों में पांच बोर्ड पर जमकर शह और मात का खेल चला। रविवार को हुए मुकाबले के मुख् अतिथि जेके शर्मा दंपती थे।

आज होगा अंतिम राउंड व समापन


अंतरराष्ट्रीय रेटिंग चेस स्पर्धा का फाइनल मुकाबला २० नवंबर को सुबह नौ बजे से खेला जाएगा। आयोजक संस्था के जोशी ने बताया अंतिम और नौवां राउंड सुबह नौ बजे से खेला जाएगा और इसके बाद पुरस्कार वितरण तथा समापन समारोह होगा। मुख्य अतिथि राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष व शहर विधायक चेतन्य काश्यप होंगे।

पांच खिलाड़ी अव्वल


आठवें चक्र के मुकाबलों के बाद साढ़े छह अंकों के साथ पांच खिलाड़ी पहले स्थान पर बने हुए हैं। दोनों अंतरराष्ट्रीय मास्टर राहुल संगमा और आर बालासुब्रमण्यम के अलावा सुखपालसिंह, महेंद्र लखियानी और मुकेश मंडलोई हैं। छह अंकों के साथ छह खिलाड़ी दूसरे स्थान पर और छह खिलाड़ी साढ़े पांच अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रविवार को हुए मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय मास्टर आर बालासुब्रमण्यम को सुखपालसिंह कलसी ने चार घंटे के कड़े मुकाबले के बाद ड्रा पर रोक दिया। दूसरा मुकाबला भी ड्रा रहा जो शेरसिंह और मुकेश मंडलोई के बीच खेला गया। स्पर्धा के आयोजक शरद फाटक और मनीष जोशी ने बताया आठवें दौर के मुकाबलों में पांच बोर्ड पर जमकर शह और मात का खेल चला। रविवार को हुए मुकाबले के मुख् अतिथि जेके शर्मा दंपती थे।