रतलाम

बाजना में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान

Aug 11, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1114

रतलाम. आगामी 14 अगस्त को बाजना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में सोमवार को सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत जनसंवाद, जनसुनवाई और उद्यम संवाद आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक समीक्षा में बाजना क्षेत्र से कुछ विशेष प्रकार की समस्याएं सामने आई हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए जन-विश्वास अभियान के पश्चात जनपद पंचायत बाजना के सभागार में विशेष जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। विशेष बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, समग्र पहचान पत्र निर्माण एवं सुधार, आधार पंजीयन तथा आधार में नाम सहित अन्य संशोधन, आयुष्मान कार्ड निर्माण और राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन को शासन की सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराना तथा समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Updated on:
11 Aug 2026 06:01 am
Published on:
11 Aug 2026 06:01 am