अगर आपको राजस्थान की शाही सवारी ऊंट की तरह आनंद लेना है तो आप रतलाम में आ सकते है। मध्यप्रदेश के रतलाम की सड़क जर्जर हो गई है। यह कोई गली की बात नहीं, बल्कि मुख्य बाजार दो बत्ती, फ्रींज आदि की बात है।
रतलाम। अगर आपको राजस्थान की शाही सवारी ऊंट की तरह आनंद लेना है तो आप रतलाम में आ सकते है। मध्यप्रदेश के रतलाम की सड़क जर्जर हो गई है। यह कोई गली की बात नहीं, बल्कि मुख्य बाजार दो बत्ती, फ्रींज आदि की बात है। जर्जर सड़क पर धूल उड़ाते वाहन अब परेशानी का कारण बन रहे है। इन सब के बीच जब नगर निगम आयुक्त ने कर्मचारियों को इनके सुधार को कहा तो जवाब में कर्मचारियों ने कह दिया कि बारिश थम नहीं रही है, इससे काम में परेशानी आ रही है।
नगर निगम आयुक्त एसके सिंह ने लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारियों को शहर के गड्ढों को भरने के निर्देश दिए तो कर्मचारियों ने उन्हें बारिश नहीं रुकने का हवाला दे दिया। इस बारे में सुबह ही आयुक्त ने नगर निगम के लोनिवि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। जवाब में कर्मचारियों ने बारिश जारी रहने के तर्क दे दिए। शहर के फ्रीगंज क्षेत्र में भी बडे़ बड़े गड्डे हो गए हैं। इस सड़क से अंतर्राज्जीय बसे से लेकर कई ट्रक प्रतिदिन निकलते हैं, जिससे ट्रक चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आयुक्त पहुंचे तो हुआ यह
सुबह करीब ९ बजे नगर निगम आयुक्त सिंह निगम पहुंचे। यहां पर सिंह ने लोनिवि विभाग के रतनङ्क्षसह सहित अन्य कर्मचारियों को तलब किया। इसके बाद साफ कहा कि बारिश अब बंद हो गई है तो इसके बाद भी गड्ढे होना गलत बात है। इनको आज से ही भरने की शुरुआत हो। इसके बाद कर्मचारियों ने कह दिया कि जब-जब निगम का अमला सड़क पर उतरता है तो बारिश आ जाती है। इससे रखरखाव कार्य में परेशानी आ रही है।
वर्कआर्डर जारी, बारिश परेशानी
हमने शहर की सड़कों के रखरखाव के लिए वर्कआर्डर जारी करते हुए इनको दूरस्त करने के सख्त निर्देश जारी किए हंै। अब तक कार्य की शुरुआत नहीं होने की मुख्य वजह लगातार बारिश का होना है। जल्दी ही सड़कों का बेहतर रखरखाव होगा।
- एसके सिंह आयुक्त, नगर निगम