रतलाम

दिग्विजय सिंह ने साधा सीएम शिवराज पर निशाना, बोले-भाजपा कर रही है ऐसी राजनीति

किसानों को दो साल पहले हुए नुकसान की राशि अब दी, लेकिन उस राशि को निकालने का अधिकार नहीं दिया।

less than 1 minute read
Feb 19, 2022
Digvijay Singh

रतलाम. राज्यसभा सदस्य और कांगे्रस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को रतलाम जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने आए, इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा और सीएम शिवराज पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने यहां तक कह दिया कि भाजपा राम को बेचने की राजनीति कर रहा है। वे सीएम को झूठा ठहराते हुए हिजाब विवाद से लेकर किसानों को मिली राशि पर भी बोले।

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह झूठे व्यक्ति है। भाजपा राम को बेचने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा सत्ता से लेकर संगठन की कमान कांग्रेस में युवाओं को देना चाहिए। सिंह रतलाम जिले के सैलाना में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान बोले-किसानों को दो साल पहले हुए नुकसान की राशि अब दी, लेकिन उस राशि को निकालने का अधिकार नहीं दिया। पूरे प्रदेश में किसानों को अलग अलग राशि दी गई है।

अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में 38 को फांसी के मामले पर सिंह ने कहा कोर्ट में अपील करने का अधिकार सभी को है। युवाओं को सत्ता से लेकर संगठन की कमान देना चाहिए। नगर निगम से लेकर पंचायत तक के चुनाव के मामले में बोले कि सरकार ही नहीं चाहती कि चुनाव हो। हिजाब विवाद पर उन्होंने कहा कि जब हिसाब किताब की बात करते है तो भाजपा धर्म की राजनीति करती है। हिन्दू धर्म में भी सर पर पल्लू का नियम है। हिजाब व बुर्के में अंतर होता है।

Updated on:
19 Feb 2022 01:31 pm
Published on:
19 Feb 2022 12:50 pm