18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ralam कलेक्टर ने मजदूरों के साथ खेत में बैठकर तोड़ी फलियां, दाने भी देखे

गांव बिरमावल में लगे जन संवाद शिविर में पहुंते कलेक्टर अजय कटेसरिया ने यहां ग्रामीणों से संवाद किया। इसके बाद वे पास के गांव जमुनिया में खेतों में सोयाबीन की कटाई कर रही महिलाओं के पास जा पहुंचे। कलेक्टर ने खेत में महिलाओं के पास बैठकर फलियां तोड़ी और उनके दाने निकालकर भी जांचे।
2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Sep 18, 2026

ratlam news

खेत में बैठकर मजदूरों के चर्चा करते कलेक्टर कटेसरिया

रतलाम. खेतों में सोयाकीन की कटाई कर रही महिलाओं के पास जिले के मुखिया कलेक्टर अजय कटेसरिया जा पहुंचे। खेतों में मजदूरी कर सोयाबीन काट रही महिलाएं अचानक अपने बीच कलेक्टर को पाकर चौंक गईं। कलेक्टर बिलकुल सहज तरीके से उनके पास खेतों में ही बैठ गए और फलियांतोड़कर उनके दाने चेक करने लगे। उनसे मजदूरी, दिनभर में काम के तरीके सहित अन्य ​विषयों पर चर्चा की

दरअसल कलेक्टर अजय कटेसरिया​बिरमावल में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां से वे ग्राम जमुनिया हल्का में कृषक जयंतीलाल पाटीदार के खेत में चल रही सोयाबीन फसल की कटाई का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान कलेक्टर खेत में मजदूरों के साथ बैठे और उनसे फसल की स्थिति एवं कटाई के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

खेत में ग्राम अंबोदिया के आदिवासी मजदूर सोयाबीन कटाई का कार्य कर रहे थे। मजदूर कांताबाई ने बताया कि इस बार सोयाबीन की फसल अच्छी हुई है। यदि बारिश नहीं होती है तो कटी हुई फसल खराब नहीं होगी। उन्होंने बताया कि प्रति बीघा लगभग 4 से 5 क्विंटल सोयाबीन उत्पादन होने का अनुमान है।

कलेक्टर कटेसरिया ने खेत में सोयाबीन की फलियां स्वयं तोड़कर उनमें से दाने निकालकर देखे तथा फसल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मजदूरों से कटाई में लगने वाले समय और प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य की जानकारी भी ली। मजदूरों ने बताया कि तीन मजदूर दिनभर में लगभग एक बीघा सोयाबीन की कटाई कर लेते हैं। कलेक्टर ने किसानों और मजदूरों से चर्चा कर फसल की स्थिति, उत्पादन के अनुमान तथा कटाई कार्य की वास्तविक स्थिति को समझा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन भी मौजूद रहीं।

मिनी ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की

शिविर में उद्यानिकी विभाग अंतर्गत एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के घटक बागवानी यंत्रीकरण के तहत हितग्राहियों को मिनी ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई।

इस अवसर पर धीरजबाई पति राघव पाटीदार निवासी पिपलोदी, मनमोहन गोविंदखेड़ा, रविप्रकाश बाबूलाल पाटीदार निवासी रूपाखेड़ा, बाबूलाल बालाराम कुआझगर तथा लक्ष्मीनारायण बलराम पाटीदार निवासी पिपलोदी को मिनी ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई।

जनसंवाद में ग्रामीणों ने रखी विभिन्न मांगें

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने बिरमावल में मुख्य सड़क मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण कार्य की मांग रखी। कलेक्टर कटेसरिया ने कहा कि इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से फॉलोअप किया जाएगा। ग्रामीणों ने गांव में खेल मैदान निर्माण, पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाने, पेंशन प्रकरणों के निराकरण, पेयजल समस्या के समाधान के लिए नलकूप खनन, वर्ष 2025 के फसल बीमा का लाभ दिलाने तथा पिपलोदा में सोसायटी प्रारंभ करने सहित विभिन्न मांगें एवं समस्याएं रखी गईं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पेंशन प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने सहित अन्य समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।