18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में 3-4 महीने से बड़ा दिख रहा था बेटी का पेट, डॉक्टर बोले- ‘तुम्हारी बेटी प्रेग्नेंट है..’

Mentally disabled woman case: मानसिक रूप से बीमार 20 वर्षीय युवती के साथ गलत काम करने के मामले में पुलिस शुक्रवार को आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
2 min read
Google source verification
लड़की का फोटो, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

लड़की का फोटो, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Ratlam news: मध्यप्रदेश के रतलाम शहर के नामली थाना क्षेत्र में मानसिक स्थिति से परेशान 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म मामले में शक्रवार को तेजी से पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस जगह-जगह पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आज सभी जगहों के सीसीटीवी फुटेज को एकत्रित किया जाएगा। साथ आरोपी की तलाश भी तेजी से जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिसके बाद अपडेट दिया जाएगा। आसपास के लोगों से भी आज पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में कई नई जानकारियां सामने आई हैं। जिनके मुताबिक युवती पहले कई बार घर से अकेले बाहर निकल जाती थी और परिवार वाले उसकी खोज करते रहते थे। जिसके बाद उसे ढूंढकर घर वापस लाया जाता था। पुलिस को भी इस बात का जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, युवती से पूछताछ में उसने श्मशान की ओर उसके साथ घटना होने की बात बताई है। पुलिस अब इसी आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने घर वालों से की बातचीत

पुलिस ने युवती के घर वालों से भी कई सवाल पूछे। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करती हैं। घर में चार बेटियां व एक बेटा है। जिस बेटी के साथ गलत काम हुआ है वह तीसरे नंबर की बेटी है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। लंबे समय से उसका इलाज भी कराया जा रहा। घर में भी वो कई बार सामान्य रहती है लेकिन वह कभी-कभी सामान्य बातचीत करती है, लेकिन कई बार बिना बताए घर से निकल जाती है। करीब चार-पांच महीने पहले भी वह घर से निकल गई थी। चारोड़ा-भारोड़ा गांव से लेकर आए थे।

ये है पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि नामली थाने के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार 20 साल की युवती के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवती के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा गलत काम करने की आशंका जताते हुए नामली थाने में केस दर्ज कराया है। बीते दिन पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी थी। युवती की मां ने पुलिस को बताया था कि पिछले कुछ समय से उसका पेट अधिक बढ़ा हुआ दिखाई देने पर शंका हुई तो नामली के सरकारी अस्पताल लेकर गई। चिकित्सक ने उसके गर्भवती होने की बात कही। इसके बाद महिला अपनी बेटी, भांजी और बेटे के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि युवती की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। मौके पर साक्ष्य जुटाने के साथ अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास कर रहे हैं।