रतलाम

ईद मुबारक: सेवईया खिलाकर बांटी खुशियां

रतलाम। दाऊदी बोहरा समाज ने प्रेम और भाईचारे के साथ एक-दूसरे के गले मिलकर खुशियां बांटते कहा ईद मुबारक। शहर के सेफी मोहल्ला चांदनीचौक स्थित मस्जिद में सुबह 5.45 से 7 बजे आमील साहब की उपस्थिति में नमाज अता की गई। तकरीर में सभी समाजजनों को ईद की मुबारक बाद देते हुए मुल्क में अमन […]

less than 1 minute read
Mar 20, 2026
दाऊदी बोहरा समाज ने सेफी-मोहल्ला चांदनीचौक सहित हर मोहल्ले की मस्जिद में नमाज की अता

रतलाम। दाऊदी बोहरा समाज ने प्रेम और भाईचारे के साथ एक-दूसरे के गले मिलकर खुशियां बांटते कहा ईद मुबारक। शहर के सेफी मोहल्ला चांदनीचौक स्थित मस्जिद में सुबह 5.45 से 7 बजे आमील साहब की उपस्थिति में नमाज अता की गई। तकरीर में सभी समाजजनों को ईद की मुबारक बाद देते हुए मुल्क में अमन की दुआ की।

समाज के प्रवक्ता सलीम आरिफ ने बताया कि सेफी मोहल्ला चांदनीचौक, भरावा की कुई, बुरहानी मोहल्ला, कलीमी कॉलोनी, वजी मोहल्ला, नजमपुरा, ईजी मोहल्ला, कुतुबी मोहल्ला, ताहीरपुरा आदि मोहल्लों में समाजजनों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अता की।

शुभकामनाओं का आदान-प्रदान
मेहमानों का सुबह से देर शाम तक एक दूसरे के घर आना जाना और मैसेज के साथ मोबाइल से बधाई का आदान-प्रदान चलता रहा। बोहरा समाजजनों ने जहां गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी वहीं हिन्दू समाजजनों ने ईद की मुबारक बात दी। घर आए मेहमानों को सेवइयों के साथ स्वागत किया गया।

बड़े मिले गले…बच्चों ने मेले में मनाई ईद खुशियां
शहर के चांदनीचौक मस्जिद परिसर में ईद के अवसर पर मेला लगाया गया। जहां पर नवीन परिधान पहनकर बच्चे झूलों, आइस्क्रीम, चॉट, नाव, ऊंट, घुड़सवारी का आनंद लेते नजर आए। वहीं बड़ों ने एक दूसरे के गले मिले, बड़़ों ने छोटों को ईदी दी।

Published on:
20 Mar 2026 10:35 pm
Also Read
View All