
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-2503
मंदसौर. नीमच में आयोजित संभाग स्तरीय वुशू मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में आईपीएस इंग्लिश स्कूल मंदसौर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 10 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें मंदसौर, नीमच, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर और रतलाम सहित संभाग के सातों जिलों के प्रतिभागी शामिल थे। प्रतियोगिता में अंजलि कुमावत, सोनाली घुरैया और कृष्णपाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन तीनों खिलाड़ियों का चयन 21 से 25 सितंबर तक जबलपुर में होने वाली राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी द्वितीय स्थान हासिल किया। वुशु कोच एवं ट्रेनर धवल कुमावत के मार्गदर्शन में टीम को यह सफलता मिली। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रीतिपाल सिंह राणा, मैनेजिंग डायरेक्टर भानुप्रताप सिंह राणा एवं प्राचार्या निधि झाला ने सभी पदक विजेताओं और कोच ने हर्ष व्यक्त किया है।
Updated on:
27 Aug 2026 06:01 am
Published on:
27 Aug 2026 06:01 am
