रतलाम

एमपी में रोशन होंगे 293 गांव, लगेंगे 142 ट्रांसफार्मर, बिछेगी लाइन

MP News: मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने धरती आंबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया है।

less than 1 minute read
Jan 28, 2026
Electricity प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP News:एमपी के रतलाम जिले में अंचल के मजरे, टोले पर रहने वाले आदिवासियों के घरों को रोशन करने के लिए बिजली कंपनी ने योजना पर कार्य शुरू किया है। मूल गांवों से दो से तीन किमी दूर की मजरे, टोले की बसाहट वाले इन गांवों के वनवासी परिवार के बच्चे जहां बिजली की रोशनी में पढ़ाई कर पाएंगे। साथ ही उनके घर में टीवी भी चल जाएगी। मोबाइल भी चार्ज हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

एमपी में 18 महीने में बनेगा ‘4-लेन ब्रिज’, कनेक्ट होंगे 2 नेशनल हाईवे

2223 घरों में होगा उजियारा

मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने धरती आंबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत 14.82 करोड़ की राशि से 2223 घरों में उजियारा किया जाएगा। इसमें सबसे अधिक कार्य रतलाम ग्रामीण संभाग में होगा। बिजली कंपनी के रतलाम ग्रामीण संभाग में 9.37 करोड़ की लागत से 2200 घरों को रोशन करने की योजना है।

इसमें 106 किलोमीटर लंबी 11 केवी लाइन, 225 किलोमीटर लंबी एलटी लाइन, 142 ट्रॉसफार्मर, 25 केवीए के डीटीआर स्वीकृत है। अब तक 5 जगह एलटी लाइन एवं 4 जगह ट्रांसफार्मर की स्थापना से कुल 100 घरों को रोशन किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 600 पोल और खड़े कर दिए हैं। इसमें कार्य जारी है।

इन क्षेत्रों में हो रहा कार्य

रावटी, बाजना, सैलाना, सिमलावदा, धराड़, धामनोद ।

ये भी जानिए

कुल गांव - 293
कुल लाभान्वित घर - 2223
शास. भवन/पब्लिक यूटिलिटी - 40
कुल स्वीकृत राशि- 14.82 करोड़

ये भी पढ़ें

हैकर्स सावधान…! तैयार हो रहे 5 हजार ‘साइबर कमांडो’, आमजन को देंगे सुरक्षा

Published on:
28 Jan 2026 05:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर