रतलाम. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित गुलाब गार्डन में पुष्प महोत्सव का आयोजन 30 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होने जा रहा हैं। इसमें रतलाम जिले के किसान भी फूलों की महक और रंगत बिखरेगें। चयनित किसानों को आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में शामिल मिल होने का अवसर मिलने […]
रतलाम. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित गुलाब गार्डन में पुष्प महोत्सव का आयोजन 30 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होने जा रहा हैं। इसमें रतलाम जिले के किसान भी फूलों की महक और रंगत बिखरेगें। चयनित किसानों को आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में शामिल मिल होने का अवसर मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री सम्मानित भी करेंगे।
महोत्सव में जिले के फूल की उन्नत एवं नवाचार आधारित खेती करने वाले किसानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उप संचालक उद्यान मंगलसिंह डोडवे ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार भोपाल में स्थित गुलाब गार्डन में पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
किसानों को पहचान और सम्मान दिलाने का मंच
डोडवे ने बताया कि ऐसे किसान जो वैज्ञानिक पद्धति से पुष्प उत्पादन कर रहे है और बेहतर गुणवत्ता के फूल उगा रहे है, वे इस पुष्प महोत्सव में सहभागिता के लिए आवेदन कर सकते है। महोत्सव में 5000 से अधिक आकर्षक गमले एवं 2000 से अधिक कट फ्लावर प्रदर्शित किए जाएंगे। यह पुष्प महोत्सव न केवल किसानों को पहचान और सम्मान दिलाने का मंच है, बल्कि उद्यानिकी एवं कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन भी है। शहर की निजी कम्पनीयों, प्रायवेट नर्सरी संचालक एवं पुष्प प्रेमी नागरिक भी इस महोत्सव में सहभागिता कर सकते है।
उद्यानिकी विभाग में कराए नाम दर्ज
पुष्प महोत्सव में शामिल होने के लिए उद्यानिकी विभाग सभी पुष्प उत्पादक किसानों से आग्रह है कि कलेक्टर कार्यालय रतलाम के कक्ष क्रमांक 28 उद्यानिकी विभाग कार्यालय में अपना नाम एवं पुष्प की खेती से संबंधित जानकारी दर्ज करवा सकते हैं।
4 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फूलों की खेती
जिले गुलाब, जरबेरा, डच गुलाब, सेवती, बिजली, गेंदा, कलकत्ती आदि फूलों की करीब 4 हजार हेक्टयर क्षेत्र में खेती की जाती हैं। ग्राम उद्यानिकी विकास अधिकारी ललित शर्मा ने बताया कि सात-आठ प्रकार के फूलों की खेती करीब 10 हजार किसान जिले में करते हैं।