रतलाम

सोना चांदी के दाम अभी और गिरेंगे, खरीद रहे है तो थोड़ा इंतजार करें

Gold Silver Rate In Ratlam 8 Sep 2019: नकदी में चांदी 3500 रुपए लुढ़की, सोने में भी आई 400 की गिरावट, अमेरिका और चीन के बीच चल रहे विवाद के समाप्त होने का दिखा बड़ा असर, अभी और गिरावट की उम्मीद

2 min read
Sep 07, 2019

रतलाम। Gold Silver Rate In Ratlam 8 Sep 2019: सोने-चांदी के लगातार बढ़ते भाव पर रतलाम में ब्रेक लग गया है। इसके चलते नकदी में चांदी साढ़े तीन हजार रुपए प्रतिकिलो लुढ़क गई है। सोने में दो दिनों में 400 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। इसके चलते शुक्रवार को सराफा बाजार में चांदी 45,700 रुपए प्रति किलो व सोना कैडबरी 38,100 रुपए व जेवराती सोना 37,400 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। इससे अमेरिका और चीन के बीच चले रहे विवाद के पटाक्षेप के असर के रूप में भी देखा जा रहा है। इससे ये माना जा रहा है कि कुछ दिन में सोना व चांदी के दाम और गिरेंगे।

IMAGE CREDIT: Gold worth Rs 1.4 crore seized , four passengers arrested in chennai

आखिरी बीते 35 दिनों से लगातार बढ़ रहे सोना चांदी के भाव शुक्रवार को रुक गए हैं। इस दिन चांदी में जबरदस्त गिरावट आई है, जबकि सोना में आंशिक गिरावट देखी गई। इधर भाव में गिरावट देखते हुए वायदा कारोबारियों ने मुनाफा वसूली शुरू करते हुए चांदी की बिक्री शुरू कर दी है। जानकारों के अनुसार वायदा कारोबार में तीन माह में एक बार कटाफ आता है। वायदा कारोबार में पांच सितंबर को चांदी में कटाफ आया है। चांदी के भाव में गिरावट आई है।

बीते तीन दिनों के भाव एक नजर में
तारीख सोना जेवराती चांदी
4 सितंबर 38500 37800 49100
5 सितंबर 38300 37800 49200
6 सितंबर 28100 37400 45700

बढ़त थम गई शुक्रवार को
बीते दिनों से दोनों मूल्यवान धातुओं के भाव में जारी बढ़त शुक्रवार को थम गई है। इसका कारण अमेरिका व चीन का विवाद सुलझना व वायदा कारोबार में तीन माह में कटाफ को बताया जा रहा है। वायदा में मुनाफा वसूली के चलते चांदी की बिकवाली शुरू हो जाने से चांदी लुढ़की है। भाव गिरने से ग्राहकों को लाभ होगा। अब दोनों धातुओं के भाव में दो-चार दिन गिरावट जारी रहेगी।
- विशाल डांगी, उपाध्यक्ष सराफा एसोसिएशन, रतलाम

Published on:
07 Sept 2019 10:01 am
Also Read
View All