14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ratlam News : युवक और किशोरी को ढूंढ रहे थे परिजन, 14 दिन बाद जंगल से आई खबर

Ratlam News : 31 अगस्त से लापता थे नाबालिग किशोरी और युवक, रावटी के सेमलखेड़ा में दो शव मिले, इलाके में सनसनी
2 min read
Google source verification
31 अगस्त से लापता थे किशोरी और युवक

31 अगस्त से लापता थे किशोरी और युवक- प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Image)

Ratlam : एमपी के रतलाम में एक युवक और किशोरी अचानक घर से गायब हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की। युवक और किशोरी को तलाशने के लिए रिश्तेदारों, दोस्तों से संपर्क किया, अनगिनत फोन किए। पुलिस भी दोनों की तलाश करती रही, एक थाने से दूसरे थाने से सूचना लेती रही पर कोई सुराग नहीं लग सका। गायब हुए युवक और किशोरी की 14 दिन बाद खबर आई। जंगल से उनके शव मिले हैं जोकि पूरी तरह खराब हो चुके हैं। दोनों शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को मामले की जांच की रही है। पुलिस अब अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

पूरे इलाके में फैल गई जंगल में शव मिलने की खबर

रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल में दो शव मिलने की सूचना मिली। इलाके के गांव सेमलखेड़ा में रविवार शाम को यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार नाबालिग किशोरी और युवक के शव मिले हैं। दोनों शव डीकंपोज्ड हो चुके हैं।

दोनों 31 अगस्त से अपने घर से गायब थे

जानकारी के अनुसार दोनों 31 अगस्त से अपने घर से गायब थे। नाबालिग किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी रावटी थाने में दर्ज कराई गई थी। रविवार शाम को ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में दोनों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी।

युवक और किशोरी को इस हाल में देख भावुक हो गए परिजन

सूचना पर रावटी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उनका पीएम करवाया गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी। खबर मिलते ही परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। युवक और किशोरी को इस हाल में देख उनके परिजन भावुक हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शव डीकंपोज्ड होने से प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं

अधिकारियों के अनुसार शव डीकंपोज्ड होने से प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आज मामले में कुछ खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।