12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधूरे कामों पर खर्च कर दिए 35.83 लाख रुपए, अब हुई वसूली

जिपं सीईओ वैशाली जैन ने मनरेगा में खोले गए कार्यों और उनके बदले किए गए भुगतान की जब वास्तविकता की जांच कराई तो बड़ी बात सामने आई। अब इस मामले में लाखों रुपए की रिकवरी करवाई है। रतलाम जनपद में सर्वाधिक राशि वसूली गई।
2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Sep 12, 2026

ratlam news

रतलाम. जिपं सीईओ वैशाली जैन ने मनरेगा में खोले गए कार्यों और उनके बदले किए गए भुगतान की जब वास्तविकता की जांच कराई तो बड़ी बात सामने आई। अब इस मामले में लाखों रुपए की रिकवरी करवाई है। रतलाम जनपद में सर्वाधिक राशि वसूली गई।

पिछले वित्ती वर्ष तक चली महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत निष्फल व्यय एवं अन्य अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन व जिपं ने 35 लाख 83 हजार 542 रुपए की वसूली की है। यह राशि जिले की छहों जनपद पंचायत के 771 कार्यों की है। राशि वसूली के मामले में रतलाम जनपद सबसे आगे रहा है।

जिपं सीईओ वैशाली जैन ने बताया जिले की 6 जनपद पंचायतों में 771 निष्फल व्यय कार्यों को चिह्नित किया गया था। इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए रिकवरी सुनिश्चित की गई। जनपद पंचायत रतलाम में सबसे अधिक 211 निष्फल व्यय कार्यों से 13 लाख 51 हजार 673 रुपए तथा अन्य मदों से 25166 रुपए की वसूली की गई।

सीईओ जिपं जैन ने कहा कि मनरेगा योजना में पारदर्शिता और शासकीय धन का सही उपयोग प्राथमिकता है। भविष्य में भी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, निष्फल व्यय या वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ निरंतर कठोर कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी।

यह है पूरा मामला

मनरेगा योजना लागू होने के बाद ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में काम शुरू करवाए गए। इनमें ग्रामीणों को काम देकर मजदूरी देना था जिससे साल में उन्हें कहीं काम नहीं मिले तो ग्राम पंचायत कुछ काम करवाकर उन्हें भुगतान कर सके। इसी योजना में सैंकड़ों ऐसे कार्य भी रहे हैं जिनमें भुगतान तो ग्राम पंचायतों ने कर दिया किंतु काम अधूरा ही पड़ा है। कई जगह केवल कागजों में काम शुरू करवाकर भुगतान कर दिया गया जबकि असल में कोई काम नहीं हो पाया था। इन्हीं कामों की राशि वसूली गई है।

--

इन जनपदों में इतनी राशि

- जनपद जावरा में 113 कार्यों से 4,24,520 रुपए तथा अन्य 1,61,118 रुपये मिलाकर 5,85,638 रुपए वसूल किए गए।

- जनपद बाजना में 96 कार्यों से 4,45,566 रुपए तथा अन्य 1,01,181 रुपये मिलाकर 5,46,747 रुपए की रिकवरी हुई।

- जनपद पंचायत आलोट में 141 कार्यों से निष्फल व्यय की 4,02,247 रुपये राशि वसूल की।

- जनपद पंचायत पिपलौदा में 109 निष्फल व्यय कार्यों से 3,71,271 रुपए वसूले गए।

जनपद पंचायत सैलाना में 101 कार्यों के सापेक्ष कुल 3,00,800 रुपए की राशि वसूल की गई।