
indian railway
रतलाम. आगामी त्योहारों पर यात्रियों को ट्रेनों में होने वाली भीड़ की परेशानी से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सात स्पेशल जोड़ी ट्रेनों के फेरे फिर से विस्तारित किया है।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने आने वाले विभिन्न त्योहारों के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री दबाव को समायोजित करने तथा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराए पर संचालित 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर से विस्तारित किए गए हैं। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया ये सभी ट्रेनें रतलाम मंडल से होकर गुजरेंगी। सभी सात जोड़़ी ट्रेनें अक्टूबर और नवंबर में चलाई जाएगी। इससे रेग्युलर चलने वाली ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को कम करके इन ट्रेनों में सफर करवाया जाएगा।
ये हैं विस्ताारित ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 04728 वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक तथा ट्रेन संख्या 04727 हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक विस्तारित किया गया है।
- ट्रेन संख्या 09151 उधना-मधुबनी साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 30 सितंबर तक तथा ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी-उधना साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 2 अक्टूबर तक विस्तारित किया गया है।
- ट्रेन संख्या 09031 उधना-हसनपुर रोड साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 27 सितंबर तक तथा ट्रेन संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 29 सितंबर, तक विस्तारित किया गया है।
- ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 27 नवंबर तक तथा ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 30 नवंबर तक विस्तारित किया गया है।
- ट्रेन संख्या 04727 हिसार- वलसाड स्पेशल के फेरों को 25 नवंबर तक तथा ट्रेन संख्या 04728 वलसाड - हिसार स्पेशल के फेरों को 26 नवंबर तक विस्तारित किया गया है।
- ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर-साईनगर शिरडी स्पेशल के फेरों को 28 नवंबर तक तथा ट्रेन संख्या 04716 साईनगर शिर्डी - बीकानेर स्पेशल के फेरों को 29 नवंबर तक विस्तारित किया।
- ट्रेन संख्या 09627 अजमेर-सोलापुर स्पेशल के फेरों को 25 नवंबर तक तथा ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर - अजमेर स्पेशल के फेरों को 26 नवंबर तक विस्तारित किया गया है।
- उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के न्यू वेस्ट केबिन और प्रयागराज जंक्शन के बीच कॉरिडोर ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 09031 एवं 09032 क्रमश: 20/09/2026 और 22/09/2026 से प्रयागराज जंक्शन के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहरेगी।
Updated on:
12 Sept 2026 11:35 am
Published on:
12 Sept 2026 11:34 am
