11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की धारदार हथियार से सिर पर वार कर नृशंस हत्या

शिवगढ़ पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियान रात एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला शुक्रवार की सुबह पलंग के पास मृत अवस्था में मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Sep 11, 2026

ratlam news

घर से खटिया पर देवीबाई का शव लाया गया

रतलाम.शिवगढ़ थाने के गांव नयाखेड़ा में घर के बाहर पलंग पर सो रही एक विधवा महिला देवीबाई पति रायसिंह डामोर (38) की रात में अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी। महिला रात में बरामदे में पलंग पर सोई थी और सुबह उसकी लाश पलंग के पास पड़ी हुई मिली। गांव में महिला की हत्या की सूचना आग की तरह फैली। ग्रामीणों ने सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

शिवगढ़ पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार सूचना शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के ही अन्नू डामर नाकक युवक ने पुलिस को दी। सूचनाकर्ता के अनुसार महिला देवीबाई अपने घर के बरामदे में पलंग के पास खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से उसके सिर और शरीर पर अन्य जगह भी चोंटों के निशान मिले हैं किंतु सिर में गहरा घाव होने और ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि महिला घर पर अकेली ही रहती थी। उसका एक लडक़ा रतलाम और दूसरी लडक़ीसैलाना के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है।

ग्रामीणों से ली जानकारी

सूचना के बाद गांव पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों से प्रारंभिक जानकारी जुटाई। इसके अनुसार महिला अकेली रहती थी और वह अपने घर के बरामदे में पलंग पर सोती थी। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह अन्नू डामोर उधर से अपने खेत पर जा रहा था कि उसने महिला को पलंग से नीचे खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचना दी। किसने और किस रंजिश में महिला की हत्या हुई है यह पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।