रतलाम

5 नवंबर से बदल जाएगा इन पांच राशि वालों का भाग्य

आगामी 5 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति वृश्चिक राशि में अपने घर धनु राशि में जा रहे है। इनके इस राशि में जाते ही पांच राशि वालों का सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा। गुरु पर राहु की दृष्टि गुरुचांडाल योग भी बनाएगी।

4 min read
Oct 31, 2019
guru ka rashi parivartan

रतलाम। आगामी 5 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति वृश्चिक राशि में अपने घर धनु राशि में जा रहे है। इनके इस राशि में जाते ही पांच राशि वालों का सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा। मंगलवार 5 नवंबर को रात 3 बजे आकाशगंगा में धनु राशि में गुरु का राशि परिवर्तन व 29 मार्च 2020 तक केतु व शनि के साथ कई प्रकार के बदलाव करेगा। यह बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे भक्तों को गुरु के राशि परिवर्तन से पांच राशि के बदलने वाले भाग्य के बारे में बता रहे थे।

रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि देवगुरु वृहस्पति मंगलवार 5 नवंबर को मध्यरात्रि 3 बजे वृश्चिक राशि से अपनी ही राशि धनु में प्रवेश करेंगे। यह 29 मार्च 2020 की रात्रि तक धनु राशि में रहेंगे। धनु राशि में पहले से ही विराजमान केतु और शनि के कारण वृहस्पति गुरुचांडाल योग भी बनेगा। क्योंकि गुरु पर राहु की दृष्टि हो जाएगी। इससे पांच राशि वालों को कई तरह की समस्याओं से जूझना होगा। गुरु के धनु राशि में जाने से महिलाओं को ज्यादा संघर्ष करना होगा।

IMAGE CREDIT: lali koshta


यह होगा आपकी राशि में असर
मेषराशि - लंबे समय से रुके हुए भाग्य में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य में तेजी से सफलता मिलेगी। आपका धार्मिक कार्यों में मन रमेगा। मन के अनुसार रुकी हुई पदोन्नति मिल सकती है।

वृषराशि - आपको यात्राओं में कम लाभ से तनाव बढेग़ा। आपसे निवेश गलत जगह हो सकता है। संपत्ति विवाद में हानि और परिजनों से विवाद की आशंका बनी रहेगी।

मिथुनराशि - आपकी अचानक विदेश या लंबी दूरी की यात्रा संभव है। आपको वैवाहिक सुख में वृद्धि के साथ-साथ धन प्राप्त होगा। संतान सुख बढेगा। आपकी या परिवार के सदस्य की पदोन्नति की संभावना है।

कर्कराशि - इस राशि वालों को शत्रुओं से कष्ट मिल सकता है। अचानक से नौकरी छूटने का भय रहेगा और विभिन्न तरह के रोग हो सकते हैं।

बेहतर तरीके से प्रगति होगी

सिंहराशि - आपको शुभ फलों में वृद्धि होगी। लगातार संतान सुख मिलेगा। आपकी राशि वालों को राजकृपा प्राप्त होगी। उच्च-शिक्षा में बेहतर तरीके से प्रगति होगी। विवाह नहीं हुआ है तो हो सकता है।

कन्याराशि - आपकी राशि वालों को अपने रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है। पूर्व के वाहन - मकान को लेकर चिंता हो सकती है। सावधान रहे।

तुलाराशि - आपकी राशि वालों का स्थान परिवर्तन और निकट संबधियों से वियोग होने के योग बन रहे है। सेहत को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में धन-संबंधी विवाद हो सकता है।

वृश्चिकराशि - इस राशि वालों को धन प्राप्त होगा। आप अपनी विद्वतापूर्ण वाणी से कार्य में सफलता पाएंगे। परिवार का सुख लगातार मिलेगा। आपकी पदोन्नति की संभावना है।

संबंधियों से मनमुटाव होगा

धनुराशि - आपकी राशि वालों को देश या अपने स्थान से बाहर जाना हो सकता है। आपके खर्च बढ़ सकते है। निकट संबंधियों से मनमुटाव होगा व इसके साथ शत्रुता की आशंका बनी रहेगी।

मकरराशि - मन में आपको धन खोने या डूबने का भय रहेगा। लगातार स्वयं के विचार से मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। आपका शुभ कार्य में खर्चा बढ़ सकता है।

कुंभराशि - आपकी राशि वालों को संतान सुख में वृद्धि का योग बन रहा है। अवानक से पदोन्नति मिल सकती है। कही से बेहतर कार्य पर पुरस्कार मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य हो सकता है।

मीनराशि - आपको आजीविका की समस्या हो सकती है। इसके चलते धन की कमी से तनाव हो सकता है। परिवार में सम्मान में कमी का योग बन रहा है।

Published on:
31 Oct 2019 01:09 pm
Also Read
View All