बीते आठ से साल की दीपावली पर दोनों धातुओं के भाव में इतने तेजी आई की सोने से चार गुना व चांदी ने 4.13 गुना रिटर्न दिया। इससे निवेशकों की तो बल्ले हो गई।
रतलाम. बीते सालों में सोने चांदी के दाम में लगातार तेजी आ रही है। यहीं कारण है कि सोना-चांदी ने बैंक, शेयर व म्युचूअल फंड जैसे निवेश के संस्थानों को रिटर्न में पीछे छोड़ दिया है। बीते आठ से साल की दीपावली पर दोनों धातुओं के भाव में इतने तेजी आई की सोने से चार गुना व चांदी ने 4.13 गुना रिटर्न दिया। इससे निवेशकों की तो बल्ले हो गई। लेकिन आम के खरीद से दोनों धातुएं पहुंच से बाहर हो गई।
सात साल पहले दीपावली पर 32,300 रुपए प्रति दस ग्राम खुला था। जो लगातार बढ़ते हुए वर्ष 2025 की दीपावली पर एक लाख 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया। यानी 98 हजार रुपए की बढोत्तरी हो हई। इसी प्रकार 38,750 सोना रुपए प्रति किलो वाली चांदी इस दीपावली पर एक लाख 60 हजार रुपए बिकी। एक लाख 21 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई। जबकि बैंकें व पोस्ट ऑफिस इन वर्षों में राशि दुगनी ही देता है।
सबसे ज्यादा उछाल 2025 में
दोनों धातुओं में सबसे ज्यादा उछाल वर्ष 24-25 में देखने को मिला। इस वर्ष सोना दीपावली पर एक लाख 30 हजार 500 रुपए बिका जो गत वर्ष के मुकाबले 49,000 रुपए अधिक रहा। गत वर्ष चांदी 97,800 रुपए प्रति किलो थी जो इस वर्ष दीपावली पर 1,60,000 रुपए बिकी। जो गत वर्ष के मुकाबले 62,200 रुपए अधिक रही। दीपावली के पूर्व ऊंचे में चांदी एक लाख 80 हजार पहुंच गई थी। निवेशकों की बिकवाली के बाद इसके बाद में करीब 20 हजार रुपए की गिरावट आई है। सोना भी एक हजार रुपए कम हुआ।
वर्ष 20-21 में सोना व 21-22 में चांदी में आई कमी
इस सालों में वर्ष एक वर्ष ऐसा रहा जब दोनों धातुओं में गिरावट देखी है। वर्ष 20-21 में सोना 3800 रुपए कम हुआ। जबकि वर्ष 21-22 में चांदी 6000 की कमी आई।
बिकवाली के चलते दोनों धातुओं में गिरावट
निवेशकों की मुनाफा बिकवाली के चलते दोनों धातुओं में दीपोत्सव से गिरावट आ गई है। दीपावली के बाद मुहूर्त के सौदे भी नीचे में खुले हैं। इससे दोनों धातुओं में गिरावट जारी है। दीपोत्सव पर्व के बाद बाजार की आगे की चाल तय होगी।
अनिल कटारिया, डीपी ज्वेलर्स।
इस वर्ष अच्छा रिटर्न दिया
दोनों धातुओं ने पिछले साल की दीपावली के मुकाबले इस वर्ष अच्छा रिटर्न दिया है। बीते सालों में एक-एक वर्ष को छोडकऱ शेष वर्षों में लगातार तेजी का माहौल रहा। मुहूर्त के सौदे अभी कोई भी स्पष्ट रूप से नहीं बता रहा है।
कीर्ति बडज़ात्या, कार्यकारिणी सदस्य, सराफा एसोसिएशन।
दीपावली सोना चांदी
20-11-25 1,30,500 1,60,000
31-10-24 81,401 97,800
12-11-23 61,350 71,900
24-10-22 52,051 58,200
04-11-21 48,701 64200
14-11-20 52501 62801
27-10-19 38651 46350
07-11-18 32301 38750