2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस दिन MP का ‘गौरव’ पहुंचा दुबई, उसी दिन शुरू हुई इजराइल-ईरान जंग; परिजन हुए परेशान

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के रहने वाले गौरव पारिख भी दुबई में फंसे हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: ईरान-इजराइल के बीच लगातार तीसरे दिन भी तनाव बना हुआ है। इसी बीच मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के काटजू नगर में रहने वाले गौरव पारिख जिस दिन दुबई में पहुंचे, उसी दिन से युद्ध के हालात बन गए। अब युद्ध वाले दिन से वे होटल में है व हर एक घंटे में परिवार को अपनी कुशल होने की सूचना दे रहे है। शहर में रहने वाले पिता सुनील व माता संगीता भी परेशान है। वे स्वयं हर थोड़ी देर में बेटे की जानकारी ले रहे है। गौरव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म बनाने के अलावा इंटरटेनमेंट कंपनी से जुडे़ हुए हैं। वह दुबई 23 फरवरी को गए थे। गौरव के अनुसार सभी भारतीय सुरक्षित है।

पिता सुनील के अनुसार, बेटा सेलिब्रेटी मैनेजमेंट का कामकाज करता है। अप्रैल माह में बुबई में एक इवेंट की तैयारी के सिलसिले में गया था। दुबई के प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा से 3 किमी दूर डाउन टाउन में गौरव फिलहाल रुका हुआ है। पिता के अनुसार बेटा जिस दिन दुबई पहुंचा, उसी दिन युद्ध शुरू हो गया, ऐसे में तब से तनाव में है। बेटे की चिंता सता रही है। हर आधे से एक घंटे में बेटे से बातचीत कर रहे है। जिस जगह वह है सुरक्षित है।

रिश्तेदार भी दुबई में फंसे

सुनील पारीख ने बताया कि उनके रिश्तेदार चित्रका पतीरा भी अबू धाबी में फंसे हुए हैं। वह राजस्थान के रहने वाले हैं। इधर, मां संगीता ने बताया कि हम लोग थोड़ी-थोड़ी देर में बेटे से बात कर रहे हैं। हमारे रिश्तेदार और बेटा एक जगह आकर रहने की कोशिश में जुटे हैं। हमारा बेटा अभी सुरक्षित है।