बड़ावदा में उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह
Also Read
View All 
फोटो-आरटी-1720
आम्बा. स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व आम्बा की ग्राम पंचायत और पीएम श्री एकीकृत शामा विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। सरपंच आशाराम परिहार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। प्रधान अध्यापक वीर सिंह निनामा और सचिव विनोद पाटीदार ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक वीरों ने बलिदान दिया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। सेवा सहकारी संस्था में सहायक प्रबंधक अरविंद बैरागी ने भी ध्वजारोहण किया। उपसरपंच इंद्रराबाई ने ग्रामीणों से देश की एकता, अखंडता व आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने तथा गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंच दिलीप सिंह, देवीलाल चौधरी, विनोद उजागर, मुकेश परिहार, हरीश पाटीदार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।