Karva Chauth 2019 : भारतीय ज्योतिष के अनुसार जानिए की सभी सुहागिनों को अपनी राशि के अनुसार कौन से रंग को साड़ी पहने, जो पूजन के लिए अत्यंत शुभ व सौभाग्य के लिए कल्याणकारी हो। ज्योतिष के अनुसार करवा चौथ पर यदि पत्नी विशेष रंग के कपड़े पहनें और पति राशि के अनुसार अपनी पत्नी को उपहार दें तो पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में सदैव खुशहाली रहेगी और प्रेम भी बढ़ेगा।

रतलाम। करवा चौथ 2019 का पर्व आगामी 17 अक्टूबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सुबह से चंद्र उदय तक बगैर पानी के व्रत करती है। चंद्र उदय के बाद चंद्र व उसके पूर्व करवा माता सहित माता पार्वती, महादेव, भगवान गणपति की पूजन करती है। इस दिन पति अपनी पत्नी का एक खास उपहार भी देते है। लेकिन महिलाएं उपहार से अधिक सम्मान को पसंद करती है। इस करवा चौथ पर अगर महिलाएं एक छोटा से उपाय करें तो उनको जीवनभर पति से सम्मान मिलेगा। ये बात उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी दयानंद शास्त्री ने रतलाम में कही। वे भक्तों को करवा चौथ पर किए जाने वाले उपाय व पति द्वारा दिए जाने वाले उपहार के बारे में बता रहे थे।
ज्योतिषी दयानंद शास्त्री ने कहा कि भारतीय ज्योतिष के अनुसार यह सवाल है कि सभी महिलाएं अपनी राशि के अनुसार कौन से रंग को साड़ी पहने, जो पूजन के लिए अत्यंत शुभ व सौभाग्य के लिए कल्याणकारी हो। ज्योतिष के अनुसार करवा चौथ पर यदि पत्नी विशेष रंग के कपड़े पहनें और पति राशि के अनुसार अपनी पत्नी को उपहार दें तो पति - पत्नी के दांपत्य जीवन में सदैव खुशहाली रहेगी और प्रेम भी बढ़ेगा।
मेष राशि वाले करें ये उपाय
मेष राशि - मेष राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में गुलाब अवश्य चढ़ाएं। इस राशि के लोगों के दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्र है। आप अपनी पत्नी को उसकी पसंद के वस्त्र, आभूषण, कार, परफ्यूम के साथ ही गोल्डन ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। इस राशि का स्वामी मेष है। इस राशि की महिलाओं को राशि अनुसार पार्टनर से प्यार बढ़ाने के लिए पिंक, क्रीम या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
पीला फूल चढ़ाएं ये राशि वाले
वृषभ राशि - वृषभ राशि वाली महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें एवं चन्द्रमा के पूजन में पीला फूल चढ़ाएं। जिन लोगों की राशि वृषभ है, उनके दांपत्य जीवन का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग अपनी पत्नी को लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व ताम्बे की वस्तुएं उपहार में दे तो शुभ और समृद्धिदायक रहेगा। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाली महिलाएं गहरे लाल, केसरिया और हल्के लाल रंग के कपड़ों का चयन करें तो अच्छा रहेगा।
MUST READ : शनिवार को किए इस 1 उपाय से उतरेगा कर्ज
मिथुन - मिथुन राशि वाली महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में आंकडे़े के फूल चढ़ाएं।
कर्क - कर्क राशि वाली महिलाएं लहरिया साड़ी पहनें जिसमे हेवी वर्क हो, चंद्रमा के पूजन में सफेद फूल चढ़ाएं।
सिंह - सिंह राशि वाली महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में लाल फूल चढ़ाएं।
कन्या - कन्या राशि वाली महिलाएं हरी लाइन वाली साड़ी पहनें एवं पूजन में चावल अवश्य चढ़ाएं।
तुला - तुला राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी (जिसमें सफेद धागे की कढ़ाई हो) पहनें एवं पूजन में सफेद गुलाब चढ़ाएं।
वृश्चिक - वृश्चिक राशि वाली महिलाएं प्लेन साड़ी (जिसमें लाल फूल की बनावट हो) पहनें एवं पूजन में कुंकू का प्रयोग करें।
धनु - धनु राशि वाली महिलाएं हल्की पीली साड़ी पहनें एवं पूजन में पीला व सफेद फूल चढ़ाएं।
मकर - मकर राशि वाली महिलाएं कत्थई रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में आंकडे़े एवं गेंदे के फूल चढ़ाएं।
कुंभ - कुंभ राशि वाली महिलाएं मेहरून रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में लाल गुलाब व सफेद फूल चढ़ाएं।
मीन - मीन राशि वाली महिलाएं नीले रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में दुर्वा चढ़ाएं।
MUST READ : जब महात्मा गांधी ने रतलाम में कही थी ये बड़ी बात