रतलाम. सरवन थाने के गांव आमलिया डोल खुर्द में शादी के कार्यक्रम में अपनी बहन और अन्य के साथ गई 17 साल की नाबालिग किशोरी ममता पिता ईश्वर मईड़ा की गले में दुपट्टे से कसकर हत्या कर दी। हत्या पता उस समय चला जब किशोरी की बहन ने परिजनों को पास के गांव बीड़ के […]
रतलाम. सरवन थाने के गांव आमलिया डोल खुर्द में शादी के कार्यक्रम में अपनी बहन और अन्य के साथ गई 17 साल की नाबालिग किशोरी ममता पिता ईश्वर मईड़ा की गले में दुपट्टे से कसकर हत्या कर दी।
हत्या पता उस समय चला जब किशोरी की बहन ने परिजनों को पास के गांव बीड़ के चार युवकों को ममता को ले जाने की जानकारी दी। परिजनों ने युवकों को कमरे में बंधक बनाकर पूछताछ की तो उन्होंने किशोरी की लाश को पेड़ के पास पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
आमलिया डोल खुर्द निवासी मृतका ममता के पिता ईश्वर पिता मनजी मईड़ा ने पुलिस को बताया कि उनके दो लडकियां व एक लडक़ा है। सबसे बडा लडक़ा देवीलाल (20), उससे छोटी ममता (17) और उससे छोटी पायल (15) है। बुधवार को परिवार के रतनलाल मईड़ा की लडक़ी की शादी का कार्यक्रम था। शादी के कार्यक्रम में रात 10 बजे ममता, पायल के साथ भतीजी गंगा, जमना, पारू व जमाई राजू गए थे। रतनलाल नोतरा करने लगे। इसी दौरान ममता, पायल व ममता की सहेली सुशीला पिता पवन मकवाना निवासी खोरी और परिवार के लोग टेंट में बैठे थे। ग्राम बीड़ के प्रदीप, करण, कन्हैया उर्फ कान्हा तथा समरथ बार-बार आसपास चक्कर लगा रहे थे। रात करीबन 3 बजे ममता तथा उसकी सहेली सुशीला के साथ टोयलेट करने कार्यक्रम से थोडी दूर गई थी। ममता वापस नहीं आई। उसकी सहेली ने पायल को बताया कि ममता को तीन लडक़े पकड़ ले गए हैं।
पिता ईश्वर ने पुलिस को बताया छोटी बेटी पायल ने जाकर देखा तो तीन लडक़े ममता का हाथ पकडक़र जबरदस्ती कर खींच ले जा रहे थे। इस पर पायल ने उन्हें पत्थर भी मारे कि ममता को छोड़ दें किंतु नहीं छोड़ा। इसके बाद पायल ने मुझे घटना की बात बताई। परिवार के लोग ममता को ढूंढने लगे। इसी दौरान पायल व जमना खेत तरफ से चिल्लाती हुई आई थी। उन्होंने बताया कि ममता इमली के पेड़ के नीचे पड़ी है और उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा है। पिता ईश्वर ने ग्राम बीड के प्रदीप हारी, करण हारी, कन्हैया उर्फ कान्हा हारी तथा समरथ हारी पर हत्या की आशंका जताते हुए इनके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पिता को जब चारों लडक़ों के बारे में पता चला तो उन्होंने एक-एक के घर जाकर उन्हें पकड़ा और लाकर उन्हें कमरे में बंद कर पूछताछ की। सभी एक-दूसरे का नाम बता रहे थे। आखिर में पता चला कि प्रदीप ने ही सबको साथ लिया था। प्रदीप को ममता के पिता ने ममता की जानकारी देने पर छोडऩे का वादा किया तो उसने उन्हें बता दिया कि उनकी लडक़ी कहां पर है। मौके पर जाकर देखा तो गले में दुपट्टे से फंदा था और उसकी मौत हो चुकी थी। सभी आरोपियों परिजनों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल ये सभी पुलिस हिरासत में हैं।