
यह है रतलाम का अनूठा मंदिर
रतलाम। शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, जिससे पारा दिन-ब-दिन चढ़ता जा रहा है। इस तपिश से जहां आम जनमानस राहत के लिए तरह-तरह के जतन कर रहा है, वहीं अब देवालयों में भी भगवान को गर्मी से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिरों में कूलर और पंखे लगाए जा रहे हैं, साथ ही भोग में भी शीतल पदार्थों को शामिल किया जा रहा है।
इन प्रयासों के तहत शहर के इस्कॉन मंदिर में राधा रानी को गर्मी से बचाने के लिए चंदन का उबटन लगाया गया है। इसके अलावा, प्रभु के कक्ष में एक कूलर भी स्थापित किया गया है, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। माणकचौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में भगवान सत्यनारायण को गर्मी से बचाने के लिए विशेष रूप से हाथ का पंखा लगाया गया है। मंदिर के पंडित राधेश्याम जोशी ने बताया कि तापमान को देखते हुए भगवान को अब सादे और शीतल भोजन का भोग लगाया जा रहा है, जिसमें आम रस का भी उपयोग हो रहा है।
माणकचौक स्थित बड़ा गोपाल मंदिर के पंडित उमाशंकर जोशी ने जानकारी दी कि उनके मंदिर में भगवान को हाथ के पंखे की हवा दी जा रही है। भोग में भी दही आदि जैसे ठंडे पदार्थों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में राम मंदिर के पुजारी विकास दशोत्तर ने बताया कि बढ़ती गर्मी के मद्देनजर भगवान की पोशाक में बदलाव किया गया है, ताकि वे सहज रह सकें। पुजारियों द्वारा भगवान को गर्मी से राहत देने के लिए किए जा रहे ये जतन श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
Updated on:
01 May 2026 09:46 am
Published on:
01 May 2026 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
