1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के बीजेपी विधायक पर महिला ने लगाया शोषण का आरोप, राज्यपाल से शिकायत पर मची खलबली

chintamani malviya - महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय पर महिला शोषण का आरोप

2 min read
Google source verification
chintamani malviya

chintamani malviya

Chintamani Malviya- एमपी में बीजेपी विधायक, सांसद, मंत्री नित नए विवादों में फंस रहे हैं। सत्तााधारी पार्टी के नेताओं पर महिला शोषण तक के आरोप लग रहे हैं। ऐसे ही एक मामले से प्रदेश की राजनीति में खलबली मच गई है। प्रदेश के एक बीजेपी विधायक पर एक महिला ने शोषण का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आगे आ गई। महिला कांग्रेस ने मामले की प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल को शिकायत करते हुए आरोपी विधायक पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर विधायक ने महिला शोषण के मामले को झूठा बताया। उन्होंने महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर मानहानि का केस दायर करने की भी बात कही है।

रतलाम के आलोट के विधायक चिंतामणि मालवीय पर महिला शोषण, उत्पीडऩ और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। विधायक चिंतामणि मालवीय पर ​महिला के इन आरोपों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।

मामले को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने सीधे राज्यपाल मंगुभाई पटेल तक पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़त महिला के साक्ष्यों के साथ महिला कांग्रेस के पास पहुंचने के बाद संगठन ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके तहत प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को दिए अपने ज्ञापन में महिला कांग्रेस ने आलोट के बीजेपी विधायक चिंतामणी मालवीय पर गंभीर आरोप लगाए। महिला कांग्रेस ने आलोट विधायक पर महिला के मानसिक उत्पीडऩ सहित अन्य गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आलोट विधायक के प्रभाव और राजनीतिक दबाव के चलते अब तक पीडि़त पक्ष को न्याय नहीं मिल पाया है। प्रदेश महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे: मालवीय

इधर भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणी मालवीय ने सभी आरोपों को नकारते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि सभी आरोप तथ्यहीन, असत्य और आधारहीन हैं। विधायक चिंतामणी मालवीय के मुताबिक वह ऐसी किसी 70 वर्षीय महिला को नहीं जानते जिनकी जमीन उन्होंने हड़पी हो। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को आधारहीन शिकायतों की बजाए तथ्य व प्रमाण प्रस्तुत करना चाहिए। विधायक चिंतामणी मालवीय ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी पर कानूनी कार्रवाई की भी बात कही। विधायक ने कहा कि वे उनके खिलाफ न्यायालय में आपराधिक और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।