रतलाम

MP BOARD EXAM : 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट सुधारने पर जोर

प्री बोर्ड परीक्षा जनवरी में होगी, एक घंटे पहले आना होगा सेंटर पर

2 min read
Dec 07, 2025

रतलाम। मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं सात फरवरी से आयोजित की जाएंगी। इस बार जिले के शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा के परिणाम को बेहतर करने के लिए प्रयास शुरू किए है। तिमाही, छमाही व प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान भी विशेष कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इसके लिए स्कूलों के शिक्षकों व प्राचार्यों को लक्ष्य दिया गया है कि जिनके स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत आएगा। उन्हें राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

जिले में जिन स्कूलों का परिणाम पिछले साल 30 फीसदी से कम आया है, उन्हें परिणाम बेहतर करने का लक्ष्य दिया गया है। शिक्षा विभाग ने हाल ही में समीक्षा बैठक लेकर लक्ष्य तय किया है। खराब परिणाम वाले स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा पांच से 13 जनवरी तक होंगी। वहीं 10वीं की छह से 13 जनवरी तक आयोजित होंगी। दोनों कक्षाओं के परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होंगी। पहली बार प्री-बोर्ड परीक्षा के दिन भी कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसमें अगले दिन के विषय की तैयारी कराई जाएगी। परीक्षा देने बच्चों को करीब एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

सीएम कर चुके समीक्षा

बता दे नवंबर माह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दो साल के बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के बाद आए नतीजों की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने 30 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले स्कूल की सूची बनाने व उसमें सुधार के लिए कार्यक्रम बनाने को कहा था। इसके बाद ही इस प्रकार की पूरी कयावद की जा रही है।

5 मिनट पहले मिलेंगे पेपर

पांच मिनट पहले प्रश्नपत्र वितरित किया जाएगा। अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर पाठ्यक्रम पूरा हो गया है तो रिवीजन कराने के लिए कहा गया है। अगर पाठ्यक्रम बाकी है तो जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

- अनिता सागर, जिला शिक्षा अधिकारी

Published on:
07 Dec 2025 11:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर