रतलाम

अफीम तस्कर टीटीई और साथी को दो दिन पुलिस रिमांड पर भेजा

मंगलवार को पुराने माल गोदाम के यहां से संदीप जाट और उसके साथी योगेश को जीआरपी ने किया था अफीम के साथ गिरफ्तार

less than 1 minute read
Feb 09, 2022
अफीम तस्कर टीटीई और साथी को दो दिन पुलिस रिमांड पर भेजा

रतलाम।
अफीम के साथ पकड़़ाए रेलवे के टीटीई संदीप कुमार पिता हरिप्रकाश जाट और उसके साथी योगेश पिता रामपाल बड़वाल को जीआरपी ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से जीआरपी ने आरोपियों का रिमांड मांगा जिस पर कोर्ट ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। आरोपियों से अफीम तस्करी कर किस से खरीदना, बेचना, उपयोग करने के बारे में पूछताछ की जाएगी। मंगलवार को पुराने माल गोदाम के यहां से संदीप जाट और उसके साथी योगेश को जीआरपी ने किया था अफीम के साथ गिरफ्तार


खुद को राष्ट्रीय खिलाड़़ी बता रहा संदीप जाट
अफीम तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुए रेलवे के टीटीई संदीप कुमार ने जीआरपी को प्रारंभिक पूछताछ में खुद को कुश्ती का राष्ट्रीय खिलाड़ी होने की बात कही है। जीआरपी टीआई लालसिंह सिसौदिया ने बताया कि उसका साथी योगेश भी कुश्ती का खिलाड़ी होने की बात कह रहा है। संदीप के बारे में रेलवे से जानकारी ली जाएगी कि वास्तव में वह राष्ट्रीय खिलाड़ी है या नहीं। साथ ही दोनों से अफीम खरीदने, बेचने आदि के बारे में भी पूछताछ कर जानकारी लेने का प्रयास किया जाएगा।

यह था मामला
रेलवे में टीटीई के रूप में कार्यरत संदीप कुमार पिता हरिप्रकाश जाट २७ निवासी ग्राम मातन थाना बहादुरगढ जिला झज्जर (हरियाणा) हाल मुकाम गांधीनगर व उसके साथी योगेश बडवाल पिता रामपाल बडवाल 22 निवासी गांधीनगर को जीआरपी ने मंगलवार की दोपहर पुराना माल गोदाम के यहां दो सौ दस ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। संदीप कुमार अपने साथी योगेश से अफीम खरीदकर हरियाणा ले जाता था। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया था।

Published on:
09 Feb 2022 09:18 pm
Also Read
View All